विदेश

इन देशों पर है सबसे ज़्यादा कर्ज़, देखें टॉप 10 लिस्ट

Debt On Countries: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किन देशों पर सबसे ज़्यादा कर्ज़ है? आइए जानते हैं।
2 min read
Top 10 countries with most debt
Top 10 countries with most debt

दुनिया में शायद ही कोई देश ऐसा होगा जिस पर कर्ज़ नहीं होगा। लगभग हर देश पर कर्ज़ है। सामान्य तौर पर लोगों की यह धारणा होती है कि छोटे देशों पर ही कर्ज़ होता है, बड़े और विकसित देशों पर नहीं। पर आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के कुछ सबसे विकसित देशों पर काफी ज़्यादा कर्ज़ है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि ऐसे कौनसे देश हैं जिन पर सबसे ज़्यादा कर्ज़ है? आइए जानते हैं इसका जवाब।

सबसे ज़्यादा कर्ज़ वाले टॉप 10 देश

1) अमेरिका

अमेरिका को दुनिया का सबसे विकसित देश माना जाता है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लेकिन कर्ज़ के मामले में भी अमेरिका सबसे आगे है। अमेरिका पर मार्च 2024 के आंकड़े के अनुसार 26.5 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है। यह देश की जीडीपी का 90.74% है।

2) यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम की गिनती भी दुनिया के सबसे विकसित देशों में होती है। यूनाइटेड किंगडम इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और नॉर्थर्न आयरलैंड से मिलकर बना है। सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के मामले में यूके छठे स्थान पर आता है। पर अगर कर्ज़ पर नज़र डाली जाए, तो यूके पर जून 2024 के आंकड़े के अनुसार 9.79 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है। देश की जीडीपी का यह 272.77% है।

3) फ्रांस

फ्रांस भी सबसे विकसित देशों की लिस्ट में आता है। साथ ही फ्रांस की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हालांकि फ्रांस भी कर्ज़ से अछूता नहीं है। जून 2024 के आंकड़े के अनुसार फ्रांस पर 7.67 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है, जो देश की जीडीपी का 241.52% है।

4) जर्मनी

विकसित देशों की लिस्ट में जर्मनी का नाम भी शामिल है। जर्मनी की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जून 2024 के आंकड़े के अनुसार जर्मनी पर 6.73 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है। देश की जीडीपी का यह 142.82% है।

5) जापान

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश जापान भी एक विकसित देश है। लेकिन बात अगर कर्ज़ की करें, तो जून 2024 के आंकड़े के अनुसार जापान पर 4.2 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है। यह जापान की जीडीपी का 99.19% है।

6) नीदरलैंड

नीदरलैंड पर भी कर्ज़ का काफी बोझ है। जून 2024 के आंकड़े के अनुसार देश पर 4.14 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है। कर्ज़ का यह आंकड़ा देश की जीडीपी का 340.12% है।

7) लक्जमबर्ग

लक्जमबर्ग एक छोटा सा देश है, लेकिन इसके ऊपर कर्ज़ की राशि काफी बड़ी है। जून 2024 के आंकड़े बताते हैं कि लक्जमबर्ग पर 3.72 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है, जो जीडीपी का 4,155% है।

8) कनाडा

कनाडा इस समय सिर्फ राजनीतिक उथल-पुथल से से नहीं, बल्कि कर्ज़ की समस्या से भी जूझ रहा है। कनाडा पर जून 2024 के आंकड़े के अनुसार 3.12 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है और यह देश की जीडीपी का 140.98% है।

9) इटली

जून 2024 के आंकड़े के अनुसार इटली पर 2.77 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है। कर्ज़ का यह आंकड़ा देश की जीडीपी का 116.54% है।

10) स्पेन

स्पेन भी कर्ज़ से परेशान है। स्पेन ओर जून 2024 के आंकड़े के अनुसार 2.69 ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज़ है। देश की जीडीपी का 155.29% कर्ज़ के रूप में स्पेन को परेशान कर रहा है।

यह भी पढ़ें- आतंकियों ने किया पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 47 सैनिकों ने गंवाई जान

Updated on:
07 Jan 2025 04:22 pm
Published on:
07 Jan 2025 04:19 pm