विदेश

शैतान की पूजा करने वाली दंपती ने क्यों ली मासूम नौकरानी की जान?

ब्राजील में पति-पत्नी ने बेरहमी से एक 20 साल की गर्भवती महिला की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में हैरतअंगेज बातें निकलकर सामने आई हैं।

2 min read
गर्भवती नौकरानी

आत्यला अर्रुआ बरबोसा नाम की गर्भवती महिला को बहुत ही बेरहमी से समुद्र में डुबोकर मार डाला गया। जांच-पड़ताल वाले पुलिसकर्मियों को यह मामला हत्या की जगह गलती से समुद्र में गिरकर हुई मौत प्रतीत हो, हत्या की योजना बनाते वक्त इस बात का पूरा खयाल रखा गया। मृतक महिला की उम्र केवल 20 साल थी।

दंपती करता था शैतान की पूजा

ये भी पढ़ें

जिसके लिए मेरी पत्नी झगड़ा करती थी उसी ने किया है मर्डप, पढि़ए ये खौफनाक खबर

बताया जाता है कि हत्या में शामिल पति की उम्र 47 साल और पत्नी की 41 वर्ष है और वे दोनों तांत्रिक क्रियाओं में दिलचस्पी रखते थे। आत्यला का शव ब्राजील में मोंगोगुआ के समुद्र तट पर मिला। पूछताछ करने पर पुलिस को पति-पत्नी पर शक हो गया और जब उनके घर की तलाशी की गई तो खोपड़ी, अजीबो-गरीब प्रतिमाएं और एक खंजर बरामद किया गया। इसके बाद दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि पति-पत्नी की दिलचस्पी शैतान की पूजा करने और शैतानी क्रिया-कलापों में थी।

पति पर नौकरानी से अवैध संबंध रखने का आरोप

पति ने ही आत्यला को नौकरी पर रखा था। आरोप है कि उसने झूठ बोलकर आत्यला के साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिए थे। महिला के गर्भ में उसी का बच्चा था। आत्यला को उसने झूठ बोला था कि उसकी पत्नी कभी मां नहीं बन सकती। बाद में उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ही आत्यला की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार शव के बरामद होने से करीब एक हफ्ते पहले ही महिला की हत्या समुद्र में डुबोकर की गई थी।

हत्या की वजह मृतक की 4.5 लाख रुपए की बीमा धनराशि

पुलिस को शक है कि हत्या की वजह यह है कि दंपति गर्भवती नौकरानी के जीवन बीमा की 4.5 लाख की धनराशि पर कब्जा करना चाहती थी। रुय द मातोस नाम के पुलिस अधिकारी इस हत्याकांड की जांच कर रहे हैं। मातोस के अनुसार आरोपी पति-पत्नी शैतानी क्रियाएं किया करते थे। वे शैतान की पूजा किया करते थे। आरोपी पति-पत्नी ने पहले जांचकर्ताओं से झूठ बोला था कि मृतक महिला के सगे-संबंधी थे। लेकिन मृतक की मां ने पुलिस को दो-टूक शब्दों में बताया कि मृतक महिला आरोपी दंपति की रिश्तेदार नहीं थी। इसके बाद ही हत्याकांड की जांच-पड़ताल आरंभ हो सकी थी। पुलिस की छानबीन के दौरान हत्या की आरोपी दंपति को जेल में ही रहना होगा।

ये भी पढ़ें

युवक को उसके ही साथियों ने लूटा, अधमरा छोड़ रेल की पटरी में फेंक हुए फरार
Updated on:
24 Aug 2018 08:14 pm
Published on:
23 Aug 2018 05:20 pm
Also Read
View All