विदेश

श्रीलंका में ड्रग्स पर कसी जा रही नकेल, 1.29 लाख लोग गिरफ्तार

श्रीलंका में ड्रग्स पर नकेल कसी जा रही है। इसी वजह से करीब 1.29 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Aug 12, 2025
Drugs
ड्रग्स (प्रतीकात्मक फोटो)

ड्रग्स, दुनियाभर में ही एक बड़ी समस्या है। इस वजह से कई लोग न सिर्फ इसकी लत से जूझ रहे हैं, बल्कि इसका उनके पारिवारिक और आर्थिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में ड्रग्स के खिलाफ देशों में कार्रवाई भी की जाती है, जिससे नशे के इस सामान पर नकेल कसी जा सके। अब श्रीलंका में भी ऐसा ही किया जा रहा है। श्रीलंका में पिछले कुछ साल में ड्रग्स की समस्या तेज़ी से बढ़ी है। ऐसे में अब ड्रग्स पर नकेल कसने का काम शुरू कर दिया गया है।

करीब 1.29 लाख लोगों को किया गया गिरफ्तार

श्रीलंका में अलग-अलग ड्रग्स से जुड़े मामलों के लिए इस साल 1 जनवरी से 11 अगस्त के बीच करीब 1.29 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी श्रीलंका के लोक सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान में दी। यह काम देश में ड्रग्स पर नकेल कसने के उद्देश्य से किया गया है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

कौनसे ड्रग्स के मामले में कितने लोगों को किया गया गिरफ्तार?

लोक सुरक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में पूरी डिटेल में जानकारी दी। ड्रग्स के मामलों में 39,627 लोगों को हेरोइन और उससे संबंधित अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया। 47,615 लोगों को क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (आईसीई) रखने के लिए और उससे जुड़े मामलों के लिए गिरफ्तार किया गया। 42,620 लोगों को गांजा से जुड़े अपराधों की वजह से गिरफ्तार किया गया।

Published on:
12 Aug 2025 04:50 pm