विदेश

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग से अब तक 131 लोगों की मौत, 300 से ज़्यादा लापता

Chile Forest Fire: चिली के जंगलों में लगी भीषण आग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। साथ ही इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है।

2 min read
chile_forest_fires.jpg
Forest fire in Chile

चिली (Chile) के जंगलों में लगी भीषण आग अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। चिली में वालपाराईसो (Valparaíso) शहर के ट्रोन्कल सुर (Troncal Sur) में और विना डेल मार (Vina del Mar) शहर के जंगलों में पिछले शुक्रवार से ही आग लगनी शुरू हो गई थी और फैलकर स्ट्रेला (Estrella) और नविदाद (Navidad) के जंगलों तक पहुंच गई है। यह आग देश और साउथ अमेरिका (South America) के इतिहास की सबसे भीषण आग है और अब फैलकर ज़्यादा आबादी वाले इलाकों में भी पहुंच गई है। इस वजह से जान-माल का नुकसान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।


मरने वालों की संख्या हुई 131

चिली में जंगलों में लगी भीषण आग से अब तक मरने वालों की संख्या 131 हो गई है। अधिकारियों ने पहले ही इस बात की आशंका जाता दी थी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है और अभी भी इसके बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


300 से ज़्यादा लोग लापता

चिली के जंगलों में लगी आग की वजह से 300 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।

कई लोग घायल

चिली के जंगलों में लगी आग की वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

हज़ार से ज़्यादा घरों को आग ने किया तबाह

चिली में जंगलों में लगी आग ने हज़ारों घरों को तबाह कर दिया है। बड़ी संख्या में लोगों को जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

राष्ट्रपति ने किया आपातकाल घोषित

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक (Gabriel Boric) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया है। साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि इस स्थिति से निपटने के लिए जो भी ज़रूरी होगा वो किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Published on:
07 Feb 2024 11:42 am