चुनाव नतीजे पलटने के मामले में नहीं मिलेगी छूट
अमेरिका की एक अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि ट्रंप को पूर्व राष्ट्रपति के रूप में अभियोजन से छूट नहीं मिलेगी। अदालत ने कहा है कि 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश के आरोप में उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है। अदालत का यह फैसला ट्रंप के बचाव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ट्रंप के वकील ने तर्क दिया था कि 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के उनके प्रयासों के लिए उन पर आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता क्योंकि इसमें राष्ट्रपति रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य शामिल थे, जिसके चलते उनको इस मामले में इम्यूनिटी यानी अभयदान मिला हुआ है। पर अदालत ने इससे इनकार कर दिया है।