विदेश

ब्राज़ील के रोड एक्सीडेंट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा, अब तक 41 लोगों ने गंवाई जान

Brazil Road Accident: ब्राज़ील में हुए भीषण रोड एक्सीडेंट में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Dec 2024, 11:11 AM IST
Terrible road accident in Brazil
Terrible road accident in Brazil

ब्राज़ील (Brazil) में शनिवार को रोड एक्सीडेंट का भीषण मामला सामने आया है। ब्राज़ील के मिनस गेरैस (Minas Gerais) राज्य में टिओफिलो ओटोनी (Teofilo Otoni) में जल्द सुबह एक ट्रक, बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। दरअसल ट्रक पर लदे माल से ग्रेनाइट के एक बड़े ब्लॉक के सड़क पर गिरने से विपरीत दिशा में रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई। उसी समय बस के पीछे चल रही एक कार भी उससे टकरा गई। इस टक्कर से बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पहले 38 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी, पर अब तक आंकड़ा बढ़ गया है।

अब तक 41 लोगों ने गंवाई जान

ब्राज़ील के मिनस गेरैस राज्य में टिओफिलो ओटोनी में ट्रक, बस और कार की टक्कर की वजह से हुए रोड एक्सीडेंट के चलते अब तक 41 लोगों ने जान गंवा दी है। ज़्यादातर लोगों की मौत बस में आग लगने की वजह से हुई।

करीब दर्जनभर लोग घायल

इस हादसे में करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ को तो इलाज के बाद छुट्टी भी मिल गई, लेकिन कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की खुली पोल, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को सेना की तरह दी जा रही है ट्रेनिंग

ट्रक ड्राइवर फरार

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, जिससे उसे हिरासत में लेकर इस मामले में पूछताछ की जा सके।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आतंकवाद का कहर जारी, आतंकी हमले में 16 सैनिकों की मौत और 8 घायल

Updated on:
23 Dec 2024, 11:11 AM IST
Published on: