विदेश

PM Modi को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा ये देश

PM Modi को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देने को लेकर डोमिनिका के आधिकारिक बयान में इस फैसले का कारण भी बताया है।

2 min read

PM Modi: कैरेबियाई देश डोमिनिका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा। COVID-19 महामारी के दौरान भारत की मदद और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति समर्पण के लिए डोमिनिका ने PM मोदी को ये सम्मान देने का फैसला किया है। डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन भारत-कैरिबियन समुदाय (कैरिकॉम) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी को डोमिनिका सम्मान से सम्मानित करेंगी।

कोरोना महामारी में मदद करने का जताया आभार

डोमिनिका के पीएम ऑफिस के आधिकारिक बयान में कहा गया, "फरवरी 2021 में, प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराकें उपलब्ध कराईं। एक उदार उपहार जिसने डोमिनिका को अपने कैरेबियाई पड़ोसियों को सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाया।" इसमें कहा गया कि यह पुरस्कार पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी में डोमिनिका के लिए भारत के समर्थन को मान्यता देता है।

दोनों देशों के बीच और मजबूत होंगे संबंध

बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए पुरस्कार की पेशकश स्वीकार की। इसके मुताबिक पीएम मोदी ने इन मुद्दों को हल करने में डोमिनिका और कैरिबियन के साथ काम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शिता का प्रतिबिंब हैं, जिसने वैश्विक मंच पर भारत के उदय को मजबूत किया है। यह दुनिया भर के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी दर्शातें हैं।

Also Read
View All
ईरान में ‘भूख की क्रांति’: 31 प्रांतों में फैली भीषण बगावत, ट्रंप ने पूर्व प्रिंस को बुलाया, क्या गिरने वाला है मुल्ला शासन?

ट्रंप का ‘ईगो’ या भारत का ‘स्वाभिमान’? ट्रेड डील पर अमेरिकी दावों की विदेश मंत्रालय ने खोली पोल, दिया करारा जवाब!

बांग्लादेश ने फिर लगाया भारत पर इल्ज़ाम! हादी किलर को कोलकाता में छिपाकर बचा रहा है भारत? ढाका पुलिस का बड़ा दावा

‘समुद्र पर अपना अधिकार’, अमेरिका ने एक और तेल टैंकर को किया जब्त; जानें वेनेजुएला से क्या है संबंध

Iran Protest: ‘मैं 47 साल से मरी हुई हूं…’, मुंह से बहते खून के साथ महिला ने किया प्रदर्शन, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह

अगली खबर