विदेश

ट्रंप सरकार के कैबिनेट से पाकिस्तान को हुई टेंशन, भारत कनेक्शन बना परेशानी की वजह

Trump Cabinet Choices Increase Pakistan's Tension: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट के लिए कई सदस्यों को चुन लिया है। ट्रंप का कैबिनेट पाकिस्तान के लिए चिंता की वजह बन गया है और शरीफ सरकार इस वजह से परेशान है। क्या है इस परेशानी की वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
Donald Trump and Shehbaz Sharif
Donald Trump and Shehbaz Sharif

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections) में बड़ी जीत हासिल करते हुए डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में वापसी का रास्ता साफ कर लिया है। चुनाव में जीत के बाद अब ट्रंप अमेरिका (United States Of America) के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे। 20 जनवरी, 2025 को ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे और उनकी शपथ ग्रहण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग (US Capital Building) में होगा, जो अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में स्थित है। ट्रंप की सरकार बनते ही नए कैबिनेट का भी गठन होगा और अलग-अलग मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी अलग-अलग सदस्यों को मिलेगी। ट्रंप ने अपने प्रशासन के लिए कई सदस्यों को चुन लिया है। हालांकि ट्रंप का कैबिनेट अब पाकिस्तान (Pakistan) की चिंता की वजह बन गया है।

भारत समर्थक कैबिनेट

ट्रंप ने अपने कैबिनेट में अब तक जितने सदस्यों को चुना है, उनमें से ज़्यादातर भारत के समर्थक हैं और समय-समय पर भारत-अमेरिका संबंधों में मज़बूती के साथ ही कई मुद्दों पर खुलकर भारत का पक्ष भी लिया है। ऐसे में आने वाले समय में भी यह संभव है कि ट्रंप के कैबिनेट के ये सदस्य भारत-अमेरिका संबंधों को प्राथमिकता देंगे और इनमें मज़बूती के लिए काम करेंगे। इस वजह से पाकिस्तान चिंतित है।

शरीफ सरकार परेशान

पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ और उनकी सरकार ट्रंप के कैबिनेट सदस्यों के चयन से परेशान है। शरीफ सरकार का मानना है कि ट्रंप के कैबिनेट के ज़्यादातर सदस्यों का भारत का समर्थक होने से पाकिस्तान को बिल्कुल भी प्राथमिकता नहीं मिलेगी।

पाकिस्तानी सेना में भी खलबली

ट्रंप के कैबिनेट सदस्यों के चयन से पाकिस्तानी सेना में भी खलबली है। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर (Asim Munir) ट्रंप के कैबिनेट सदस्यों के भारत समर्थक होने को चिंता की बात मानते हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने तो ट्रंप की टीम से इस बारे में संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- महिला ने बेटे को कैद करने के लिए घर में बनाई जेल, जानिए हैरान कर देने वाली वजह

Updated on:
18 Nov 2024 06:00 pm
Published on:
18 Nov 2024 05:45 pm
Also Read
View All
Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा

’50 साल पहले अपने बड़े भाई को खोया’, बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान को किसी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने दूंगा