दरअसल महिला का बेटा काफी समय से नशेबाज है और उसे जुआ खेलने की भी लत लगी हुई है। महिला के पति का निधन हो चुका है। अपने बेटे को सुधारने के लिए महिला ने कई कोशिशें की, लेकिन फायदा नहीं मिला। नशे में चूर बेटा हिंसक भी हो जाता है। ऐसे में महिला ने खुद को और पड़ोसियों को अपने बेटे की हिंसा से बचाने के लिए अपने घर में जेल बना दी, जिससे ज़रूरत पड़ने पर उसे जेल में बंद करके परेशानी से बचा जा सके।