विदेश

ट्रंप का दावा – ईरान के खिलाफ युद्ध में हुई हमारी जीत, अब करने के लिए कुछ नहीं बचा

Iran-US Israel War: ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा कर दिया है। क्या है ट्रंप का दावा और इसका युद्ध पर क्या पड़ेगा असर? आइए जानते हैं।

2 min read
Mar 12, 2026
Donald Trump (Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहा युद्ध 12 दिन के बाद भी थमा नहीं है। युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट (Middle East) में काफी तबाही मच चुकी है। ईरान, इज़रायल समेत मिडिल ईस्ट के अन्य देशों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज़्यादा तबाही ईरान में मची है, जो लगातार अमेरिका और इज़रायल के हमलों को झेल रहा है। हालांकि ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वो झुकेगा नहीं। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बड़ा दावा किया है।

ये भी पढ़ें

58 उड़ानों से मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, एयर इंडिया विशेष उड़ानें करेगा संचालित

ईरान के खिलाफ युद्ध में हासिल हुई जीत

ट्रंप ने हाल ही में एक फोन इंटरव्यू के दौरान कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में उनकी जीत हुई है। ट्रंप ने इस बात के भी संकेत दिए कि अब यह युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ट्रंप ने कहा था कि युद्ध लंबा चल सकता है।

बड़े ईरानी नेताओं का किया खात्मा

ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्ध में उन्होंने ईरान के कई बड़े नेताओं, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और अन्य सरकारी अधिकारियों को मार गिराया है। अब इस युद्ध में करने के लिए कुछ नहीं बचा। गौरतलब है कि इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई।

एयरफोर्स और नेवी भी तबाह

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनके हमलों के आगे ईरान की नेवी लगभग पूरी तरह से तबाह हो गई और सेना भी काफी कमज़ोर हो गई है। इसके अलावा ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान की एयरफोर्स भी खत्म हो गई है और अब उनका कोई कंट्रोल नहीं बचा।

क्या जल्द खत्म होगा युद्ध?

ट्रंप के बयान से लगता है अब उन्हें ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने में दिलचस्पी नहीं है। हालांकि आज युद्ध के 13वें दिन भी इज़रायल के ईरान पर हमले जारी हैं। इससे लगता है कि इस युद्ध को रोकने का इज़रायल का कोई इरादा नहीं है। ऐसे में युद्ध अभी और खिंच सकता है। हालांकि अगर ट्रंप ने इज़रायल पर दबाव बनाया, तो जल्द ही युद्ध खत्म हो सकता है। फिलहाल युद्ध के जल्द खत्म होने के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़ें

अमेरिकी सिटिज़नशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज़ ने जारी किया नया फॉर्म I-129, H-1B वीज़ा प्रक्रिया में आएगा बदलाव

Also Read
View All

अगली खबर