विदेश

अपने करीबी की हत्या को सह नहीं पा रहे ट्रंप! खा ली एक बात की कसम, बोले- बहुत से निर्दोष लोगों को…

ट्रम्प के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या से स्तब्ध ट्रम्प ने कसम खाई है कि दोषियों को सज़ा मिलेगी! उन्होंने इस घटना के लिए कट्टरपंथी वामपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया है और कई निर्दोषों पर हुए हमलों का ज़िक्र किया है। 31 वर्षीय किर्क एक प्रमुख कंजर्वेटिव कार्यकर्ता और ट्रम्प के समर्थक थे। इस हत्या ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा पर बहस छेड़ दी है।
2 min read
Sep 11, 2025
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo: IANS)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजर्वेटिव नेता चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ट्रंप अब इस हत्या को लेकर सदमे में आ गए हैं। इस घटना के बाद उन्होंने एक बात की कसम तक खा ली है।

दरअसल, ट्रंप ने यूटा राज्य में चार्ली किर्क की हत्या के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने हत्या की घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है।

इसके साथ कसम खाई है कि उनका प्रशासन उन सभी लोगों को ढूंढ निकालेगा, जिन्होंने इस तरह की दुर्दांत हत्या को अंजाम दिया है।

ट्रंप ने इन लोगों को ठहराया हत्या के लिए जिम्मेदार

वहीं, ओवल ऑफिस से मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने 'कट्टरपंथी वामपंथी हिंसा' पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूटा में किर्क की हत्या के लिए यही लोग (कट्टरपंथी वामपंथी) जिम्मेदार हैं।

ट्रंप ने पिछले साल जुलाई में उन पर हुए जानलेवा हमले और 2024 में यूनाइटेडहेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की हत्या को याद किया। ट्रंप ने कहा कि कट्टरपंथी वामपंथी राजनीतिक हिंसा ने बहुत से निर्दोष लोगों को चोट पहुंचाई है।

ट्रंप ने वीडियो संदेश में किर्क पर हमले को अमेरिका के लिए एक काला क्षण भी बताया। उन्होंने कहा कि चार्ली ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और आज रात वे सभी जो उन्हें जानते थे और प्यार करते थे, सदमे और भय में आ गए हैं।

ट्रंप बोले- देशभक्त थे चार्ली

ट्रंप ने आगे कहा कि चार्ली एक देशभक्त थे, जिन्होंने अपना जीवन अपने देश के लिए समर्पित कर दिया। ट्रंप ने आगे कहा कि किर्क अमेरिका से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वह इस दुखद और पीड़ा की घड़ी में किर्क की पत्नी और बच्चों की देखभाल करें।

यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी उम्र मात्र 31 साल थी। चार्ली किर्क एक प्रमुख अमेरिकी दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता और टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक थे।

वह डोनाल्ड ट्रंप के प्रबल समर्थक थे और 2024 के चुनाव में उनकी टीम का हिस्सा रहे। किर्क ने युवाओं को कंजर्वेटिव आइडियाज से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ाने में मदद की।

Updated on:
11 Sept 2025 08:48 am
Published on:
11 Sept 2025 08:48 am