ब्रिटेन की मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, टगबोट पर दो 'अज्ञात वस्तुओं' से हमला किया गया। अचानक हुए इस हमले में टगबोट को नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत यह रही कि टगबोट अपने तय रास्ते पर आगे बढ़ती रही। इस घटना में टगबोट पर मौजूद एक व्यक्ति के मामूली रूप से घायल होने की खबर है।