18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी अरब में बड़ा हादसा, नजरान में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, दो क्रू मेंबर्स की मौत

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में AH-6 टोही हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। हादसे में दो अधिकारियों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pratiksha Gupta

•

Oct 18, 2026

Houthis-Saudi Arabia Conflict

एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद का दृश्य (फोटो-X post/ @WarFlash_2630 )

Helicopter Crash: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी सीमावर्ती इलाके नजरान से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमन में सैन्य अभियानों का नेतृत्व कर रहे सऊदी गठबंधन का एक टोही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सेना के दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी थी।

तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान AH-6 मॉडल का एक लाइट टोही हेलिकॉप्टर था। नियमित गश्त और निगरानी के दौरान अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते यह हेलिकॉप्टर नियंत्रण खो बैठा और नजरान इलाके में क्रैश हो गया। हादसे में विमान चला रहे दो क्रू मेंबर्स की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दो अधिकारियों की मौत

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि हेलिकॉप्टर उस इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो सऊदी नेशनल गार्ड मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार दोनों अधिकारियों की जान चली गई। अल-मलिकी ने मृतकों के परिवारों और करीबियों के प्रति संवेदना जताई और इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत देने की प्रार्थना की।

हूतियों ने 159 बंदियों को किया रिहा, घर लौटने की तैयारी में रेड क्रॉस ने की मदद

यमन में जारी संघर्ष के बीच हूती विद्रोहियों ने 159 लोगों को रिहा कर दिया है। रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के मुताबिक, इन लोगों को लड़ाई से जुड़े मामलों में हिरासत में रखा गया था। रिहाई के बाद समिति की टीमों ने उन्हें अपने घर वापस जाने की तैयारी में सहायता दी।

आम माफी के तहत अब तक 323 कैदी रिहा

हूतियों का कहना है कि रिहा किए गए लोग यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थक लड़ाके थे। संगठन के मुताबिक, पिछले महीने लाल सागर के पास अहम ठिकानों पर कब्जे के दौरान इन लोगों ने बिना मुकाबला किए अपनी मर्जी से आत्मसमर्पण किया था। हूती अधिकारी अब्देलकादर अल-मुर्तदा ने बताया कि इन बंदियों को आम माफी के तहत छोड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले के तहत अब तक कुल 323 कैदियों को रिहा किया जा चुका है।