18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा में सैन्य ठिकाने पर बड़ा हादसा, आग इतनी भीषण कि सीमा पार पहुंची लहर, क्या बोले पीएम?

Canada Military Base Incident: कनाडा के अल्बर्टा स्थित वाइनराइट सैन्य बेस पर भीषण आग लगी है। प्रधानमंत्री कार्नी ने घटना को गंभीर बताया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Oct 18, 2026

fire In Canada Base

आग को लेकर इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो)

Canada Fire Incident: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर शनिवार को भीषण आग गई थी। आग इतनी तेज थी कि वह बेस की बाड़ पार कर नजदीकी इलाकों तक पहुंच गई। अब स्थानीय प्रशासन और सेना दोनों अलर्ट मोड पर हैं।

यह घटना कैनेडियन फोर्सेस बेस वाइनराइट पर हुई है। यह बेस एडमोंटन से करीब 210 किलोमीटर दूर में है। आग इतनी तेजी से फैली रही है कि वह बेस की सीमा पार कर दूसरे देश के जिले में पहुंच गई है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

नगर पालिका वाइनराइट ने इस घटना को लेकर बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी तरह का निकासी आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बता दें कि यह इलाका काफी व्यस्त सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र माना जाता है। सीएफबी वाइनराइट कनाडा की सबसे व्यस्त आर्मी बेसों में से एक है। यहां नियमित रूप से बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास होते रहते हैं। ऐसे में आग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री कार्नी का बयान

इस घटना पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि उत्तरी अल्बर्टा के सैन्य बेस पर एक गंभीर घटना के कारण बड़ी आग लग गई है। उन्होंने इसे 'सीरियस इंसिडेंट' बताया है।

वहीं, रक्षा विभाग की प्रवक्ता ने इस मामले में कहा कि सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और जैसे ही और जानकारी उपलब्ध होगी, उसे जनता के साथ साझा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक आग लगने का असली कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी, या फिर प्रशिक्षण के दौरान कोई दुर्घटना हुई, इसकी जांच चल रही है।

कितना नुकसान हुआ?

वाइनराइट नगर पालिका ने बताया कि आग को सक्रिय रूप से संभाला जा रहा है। अभी तक किसी नागरिक या सैनिक के हताहत होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आसपास के इलाकों में लोग सतर्क हैं। जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त मदद बुलाई जाएगी।