विदेश

जेन्सेन हुआंग की वापसी से डोनाल्ड ट्रंप को हुआ 1.5 करोड़ डॉलर का फायदा? NVIDIA के शेयरों में उछाल के बाद उठे सवाल

सीईओ जेन्सेन हुआंग के इस्तीफा देने के 11 दिन बाद कंपनी में वापसी पर एनवीडिया के शेयरों में 30 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई। फाइनेंशियल टाइम्स के एक विश्लेषण के अनुसार, सितंबर के अंत तक ट्रंप के पास एनवीडिया के शेयर हो सकते हैं. जिनकी कीमत में एक दिन में 13 लाख से 1.5 करोड़ डॉलर तक की संभावित बढ़ोतरी हुई।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 11:31 AM IST
Donald Trump Nvidia Investment
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और NVIDIA के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग (फोटो -IANS)

Donald Trump Nvidia Investment: Nvidia के CEO के रूप में जेन्सेन हुआंग की वापसी के बाद, कंपनी के शेयर की कीमत में 30 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निजी निवेश को लेकर हितों के टकराव की संभावना पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को जेन्सेन हुआंग के CEO के रूप में वापस लौटने की अचानक आई खबर से एनवीडिया के शेयरों की कीमत में भारी तेजी आई, जिससे डोनाल्ड ट्रंप के पास मौजूद शेयरों की वैल्यू बढ़कर 15 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

ट्रंप के निवेश में 15 मिलियन डॉलर तक की संभावित बढ़ोतरी

फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के फाइनेंशियल डिस्क्लोजर के एनालिसिस के मुताबिक सितंबर के आखिर तक, उनके पास Nvidia के 32,000 से 370,000 शेयर हो सकते हैं। अगर ट्रंप ने ये शेयर अपने पास रखे होते, तो हुआंग की वापसी के बाद स्टॉक की कीमत में जो बढ़ोतरी हुई, उससे उनके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू एक ही दिन में 1.3 मिलियन डॉलर से 15 मिलियन डॉलर तक बढ़ सकती थी। हालांकि यह केवल अनुमानित लाभ है।

लेकिन संभावित मुनाफे के इस अनुमान की एक बड़ी सीमा है। सार्वजनिक वित्तीय खुलासों में केवल सितंबर तक के लेन-देन की जानकारी है। इनमें अक्टूबर और नवंबर में ट्रंप ने कितने शेयर खरीदे या बेचे, इसकी जानकारी नहीं है। यह वही समय था जब एनवीडिया में नेतृत्व का संकट पैदा हुआ था, जिसके कारण हुआंग को वापस लाने का निर्णय लिया गया। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि जब ट्रंप ने हुआंग की वापसी के लिए जोर दिया था, तब उनके पास वास्तव में एनवीडिया के कितने शेयर थे।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के खुलासे के बाद शुरू हुआ संकट

Nvidia में विवाद 8 नवंबर को सामने आया, जब जेन्सेन हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे एक मैसेज में कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात मानी थी। इसके बाद 12 नवंबर को हुआंग ने प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड के सदस्य के पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद Nvidia ने अपनी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया और एक परमानेंट उत्तराधिकारी की तलाश शुरू की।

Nvidia आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी को पावर देने वाले चिप्स का एक बड़ा ग्लोबल सप्लायर है, इस वजह से कंपनी की लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता का असर सिर्फ Nvidia तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि AI कारोबार की लगातार बढ़ती संभावनाओं पर दांव लगाने वाले शेयर बाजार में भी भारी बिकवाली शुरू हो गई थी।

ग्यारह दिन बाद, बोर्ड ने हुआंग को बुलाया वापस

23 नवंबर को Nvidia ने घोषणा की कि उसके बोर्ड ने एकमत से जेन्सेन हुआंग को प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड के सदस्य के तौर पर फिर से शामिल करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि यह फैसला U.S. सरकार के सीनियर अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद लिया गया।

Nvidia के मुताबिक, बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा कि हुआंग की वापसी से नेशनल सिक्योरिटी को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया कि हुआंग से जुड़े आरोपों और घटनाओं की इंडिपेंडेंट जांच जारी रहेगी।