विदेश

US Tariff: चीन पर 40 फीसदी तक टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, भारत को लेकर भी आ गया बड़ा अपडेट

Donald Trump's New Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के प्रशासन ने चीन पर 40 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पेश किया है। चीन के अलावा करीब 13 देेशों पर यह टैरिफ लग सकता है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 8:27 PM IST
Donald trump new Tariff on china
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Photo-IANS)

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर चीन, भारत, यूरोपीय संघ और जापान समेत 14 बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स से आने वाले आयात पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्ताव के जरिए चीन पर 40 फीसदी टैरिफ लग सकता है। प्रस्ताव में बताया गया है कि ये टैरिफ व्यापार के अनुचित तौर तरीकों, औद्योगिक सब्सिडी और अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के कारण लगाए जा रहे हैं।

भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का प्रस्ताव

ट्रंप प्रशासन ने भारत से आने वाले उन सामानों पर 25 फीसदी का अंतिम टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है, जो जबरन श्रम और औद्योगिक क्षमता के इस्तेमाल से बने हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम 'सेक्शन 301' की जांच पूरी होने के बाद उठाया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के अनुसार, जब भारत और अमेरिका के बीच कोई औपचारिक व्यापार समझौता हो जाएगा, तो टैरिफ दर घटकर 17 फीसदी हो जाएगी।

भारत समेत इन देशों पर पड़ेगा असर

प्रस्ताव के दायरे में भारत, चीन, बांग्लादेश, कंबोडिया, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। वहीं, मैक्सिको और नॉर्वे को फिलहाल इस सूची से बाहर रखा गया है। भारत और वियतनाम ने अभी तक अमरीका के साथ व्यापार समझौते पूरे नहीं किए हैं।

आठ महीने की जांच के बाद लिया फैसला

रॉयटर्स के मुताबिक, USTR ने करीब आठ महीने तक जांच की। यह जांच 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 16 व्यापारिक साझेदारों की नीतियों और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर की गई थी। अब इसी जांच के आधार पर 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है।

चीन पर सबसे ज्यादा टैरिफ की तैयारी

चीन पर 20 फीसदी अतिरिक्ट टैरिफ प्रस्तावित किया गया है। यह जो मौजूदा ट्रेड समझौते की सीमा के अंदर है और जनवरी में लागू हो सकता है। यह नया 20 फीसदी ट्रंप के पहले कार्यकाल के लगभग 25 फीसदी पुराने टैरिफ के ऊपर जुड़ेगा, जिससे कई चीनी सामानों पर कुल दर करीब 45 फीसदी तक पहुंच सकती है। वहीं, USTR की जांच में 40 फीसदी टैरिफ जायज माना गया है।

Updated on:
25 Nov 2026, 8:27 PM IST
Published on: