विदेश

ट्रंप ने शेयर किया ऐसा नक्शा कि मचा बवाल, कनाडा, वेनेज़ुएला और ग्रीनलैंड को दिखाया अमेरिका का हिस्सा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का ऐसा नक्शा शेयर किया है कि बवाल मच गया है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Jan 20, 2026
Donald Trump shares new map of USA (Photo - Trump's social media)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका (United States Of America) के नए नक्शे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्रंप की इस तस्वीर से बवाल मच गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर किए इस नक्शे में कनाडा (Canada), वेनेज़ुएला (Venezuela) और ग्रीनलैंड (Greenland) को अमेरिका का हिस्सा दिखाया है।

तस्वीर में कई नेता शामिल

ट्रंप की शेयर की गई इस तस्वीर में अन्य कई नेताओं को भी उनके साथ बैठा दिखाया गया है। इनमें यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy), फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron), इटली (Italy) की पीएम जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni), यूरोपीय आयोग (European Commission) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen), यूके (UK) के पीएम कीर स्टार्मर (Keir Starmer), जर्मनी (Germany) के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ (Friedrich Merz), नाटो (NATO) के महासचिव मार्क रूटे (Mark Rutte) और फिनलैंड (Finland) के राष्ट्रपति एलेक्डज़ेंडर स्टब (Alexander Stubb) शामिल हैं।

क्यों मचा बवाल?

अमेरिका के इस नक्शे में कनाडा, वेनेज़ुएला और ग्रीनलैंड को देश का हिस्सा दिखाने से बवाल मच गया है। गौरतलब है कि ट्रंप कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की मांग कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने वेनेज़ुएला पर हमला करते हुए निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) और उनकी पत्नी को किडनैप कर लिया और देश में तख्तापलट करते हुए तेल के भंडार पर अपना कब्ज़ा जमा लिया था। ट्रंप ने भले ही वेनेज़ुएला में डेल्सी रोड्रिगेज़ (Delcy Rodríguez) को अंतरिम राष्ट्रपति बना दिया है, लेकिन खुद को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति भी बता रहे हैं। अब ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने की चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में ट्रंप का इस नक्शे में तीनों जगहों को अमेरिका का हिस्सा दिखाना विवाद की वजह बन गया है क्योंकि इसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी हो रही है।

ये भी पढ़ें

3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, ट्रेन एक्सीडेंट में 40 लोगों की मौत के बाद स्पैनिश सरकार ने की घोषणा

Also Read
View All

अगली खबर