Donald Trump Takes U-Turn: रूस-यूक्रेन युद्ध के मामले पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यू-टर्न ले लिया है। कैसे? आइए जानते हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को तीन साल पूरे होने वाले हैं। जब जो बाइडन (Joe Biden), अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने इस युद्ध में यूक्रेन की काफी मदद की। इसके साथ ही उन्होंने रूस पर कड़े प्रतिबंध भी लगाए और समय-समय पर रूस की निंदा करने का मौका भी नहीं छोड़ा। लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं और स्थिति बदल चुकी है। ट्रंप ने अब यूक्रेन को दी जाने वाली मदद पर रोक लगा दी है। ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिका और रूस के अच्छे संबंध थे और दूसरे कार्यकाल में भी ऐसा होने के आसार नज़र आ रहे हैं क्योंकि अब तक उनका झुकाव रूस की ओर देखने को मिला है और उन्होंने यूक्रेन को कई मौकों पर घेरा भी है। लेकिन अब ट्रंप ने अचानक इस मामले में यू-टर्न ले लिया है।
ट्रंप इस युद्ध के लिए यूक्रेन को ज़िम्मेदार ठहरा चुके हैं। ट्रंप ने यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यूक्रेन को इस युद्ध को शुरू नहीं करना चाहिए था और यह युद्ध इत्तला लंबा चला, इसके लिए यूक्रेन ही ज़िम्मेदार है। इतना ही नहीं, ट्रंप तो यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव नहीं कराने की बाद पर वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) को तानाशाह तक कह चुके हैं। लेकिन अब अचानक ही ट्रंप ने यू-टर्न ले लिया है। ट्रंप ने यह बात मान ली है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर ही रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया था। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा है कि बाइडन और ज़ेलेन्स्की को इस युद्ध को रोकने के लिए ज़रूरी कदम उठाने चाहिए थे, जो उन्होंने नहीं उठाए।
यह भी पढ़ें- गलत लॉटरी टिकट से खुली महिला की किस्मत, जीते 17 करोड़
ट्रंप के अचानक यू-टर्न लेने की क्या वजह हो सकती है, मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है। दरअसल ट्रंप की नज़र यूक्रेन के खनिजों पर है। यूक्रेन में खनिजों का भंडार है और ट्रंप, इस खनिज भंडार के लिए यूक्रेन से डील करना चाहते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा है कि इस विषय में जल्द ही दोनों पक्षों के बीच डील हो सकती है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर अमेरिका और यूक्रेन के बीच इन खनिजों की डील होती है, तो वह इस युद्ध को खत्म कराने में मदद कर सकते हैं।
ज़ेलेन्स्की ने भी अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिजों की डील के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेनी खनिजों की डील के लिए दोनों पक्षों में उचित डील की उम्मीद कर रहे हैं।