विदेश

Dubai Model Brutality: बदनाम पार्टी में जिस मॉडल से हुई थी हैवानियत अब उसे लेकर आई बड़ी खबर

Dubai luxury party dark reality: कुछ महीने पहले यूक्रेन की मॉडल के साथ दुबई में हैवानियत हुई थी। इस घटना के बाद मॉडल कोमा में चली गई थी और उसे ठीक करने के लिए करीब 10 ऑपरेशन करने पड़े थे।

2 min read
Jan 06, 2026
यूक्रेन की मॉडल दुबई की एक पार्टी में शामिल हुई थी। (PC: Maria Kovalchuk/e2w)

Maria Kovalchuk Dubai: करीब 10 महीने पहले दुबई में एक मॉडल के साथ हैवानियत हुई थी। उसकी रीढ़ की हड्डी और पैर टूट गए थे। शरीर पर गहरे जख्मों के निशान थे। अब जो खबर सामने आई है, वो मॉडल के प्रशंसक के लिए राहत भरी है। मारिया कोवलचुक की स्थिति में सुधार हो रहा है और वह व्हीलचेयर से उठकर खुद चलने लगी हैं। यूक्रेन निवासी मारिया दुबई में आयोजित एक पार्टी का हिस्सा बनी थीं, जहां उनके साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया। वह सड़क किनारे गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिली थीं। इस घटना से दुबई की काली पार्टियों की सच्चाई दुनिया के सामने आई थी।

ये भी पढ़ें

एक ‘स्टूपिड मिस्टेक’ और 25 साल की जेल, ब्रिटिश स्टूडेंट के लिए Dubai में पार्टी बनी खौफनाक

क्या होता है Porta Potty party में?

मारिया कोवलचुक दुबई की पोर्टा पॉटी पार्टी (Porta Potty party) का हिस्सा बनी थीं। ऐसी पार्टियों में अमीर मॉडल्स और इन्फ्लुएंसर्स को पैसे, डिज़ाइनर तोहफे और आलीशान होटलों में रहने का लालच देकर बुलाते हैं। मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के बाद मारिया पर हमला हुआ, उनके बाल चाकू से काटे गए, कई जगह स्किन को चाकू से निकाला गया, पैर और रीढ़ की हड्डी तोड़ी गई। इसके साथ ही उन्हें शारीरिक तौर पर कई दूसरी यातनाएं भी दी गईं। अब उनकी स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बिना किसी सहारे से चलना भी शुरू कर दिया है।

मुंह खोलने पर मिली जान की धमकी

दुबई की खौफनाक यादों के साथ मारिया नॉर्वे चली गई थीं। यहां के ट्रॉनहैम में एक सेफ जगह पर युद्ध शरणार्थी के तौर पर वह रिहैबिलिटेशन से गुजरीं। उन्हें कई महीने व्हीलचेयर पर बिताने पड़े, लेकिन अब वह खुद अपने पैरों पर चल रही हैं। मारिया कोवलचुक का दावा है कि जब उन्होंने दुबई की खौफनाक पार्टी के बारे में बोला, तो उन्हें धमकियां मिलीं। उनसे खामोश रहने को कहा गया। पिछले साल मार्च में मारिया के लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके एक हफ्ते बाद वह दुबई में सड़क किनारे पड़ी मिलीं। उनके शरीर पर गहरे निशान थे। इलाज के दौरान मारिया कोमा में चली गईं। उनके 10 बड़े ऑपरेशन करने पड़े।

Dubai पुलिस की भूमिका पर सवाल

मारिया ने दावा किया है कि उन्हें दुबई में आयोजित तीन दिन की पार्टी में शेख ने नहीं बल्कि रूस के अमीर लोगों ने टॉर्चर किया था। हालांकि, आरोपियों ने इससे इंकार किया। उल्टा यह दावा किया गया कि कंस्ट्रक्शन साइट से गलती से गिरने के चलते उसे चोट आई है। मारिया को इस हाल में पहुंचाने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मारिया कोवलचुक की मां अन्ना ने बताया कि मारिया के एक पैर के छह ऑपरेशन हुए। रीढ़ की हड्डी और कंधे को सही करने के लिए भी ऑपरेशन किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मारिया की बेरहमी से पिटाई हुई। कई जगह चाकू से काटा गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, कई ऑपरेशनों का मेडिकल बिल दुबई पुलिस ने पूरी तरह से कवर किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि मामले को दबाने की कोशिश की गई थी। अन्ना ने यह भी दावा किया है कि इस मामले के बारे में बोलने पर उन्हें ऑनलाइन धमकी दी गई है। कहा गया कि हम तुम्हें नॉर्वे में भी ढूंढ लेंगे।

ये भी पढ़ें

वेनेजुएला के बाद Donald Trump का अगला टारगेट कौन? एक-दो नहीं, निशाने पर हैं पूरे 5 देश

Updated on:
06 Jan 2026 12:00 pm
Published on:
06 Jan 2026 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर