विदेश

Sudan Conflict: जंग के चलते अब तक 1 लाख से ज़्यादा सूडानी छोड़ चुके हैं देश, और बढ़ सकती है संख्या

Sudan Conflict: सूडान में चल रही हिंसा को 17 दिन पूरे हो चुके हैं। अभी भी इस हिंसा के कम होने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। हाल ही में यूनाइटेड नेशंस ने इस जंग की वजह से सूडान को छोड़कर जाने वाले लोगों के एक बड़े आँकड़े की जानकारी दी है।

2 min read
May 02, 2023
Sudan refugees

सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही खूनी जंग को अब 17 दिन पूरे हो गए हैं। इसके बावजूद दोनों पक्षों में चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित इस देश में पिछले 17 दिन में माहौल काफी बिगड़ गया है। जो हिंसा देश की राजधानी खार्तूम (Khartoum) से शुरू हुई थी, वो अब देश के कई हिस्सों में पहंच चुकी है। इससे देश में सिविल वॉर की स्थिति पैदा हो गई है और माहौल काफी खराब हो गया है। सूडान में चल रही इस हिंसा की वजह से कई सूडानी देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण के लिए जाने के लिए भी मजबूर हो गए हैं।


1 लाख से ज़्यादा सूडानी छोड़ चुके हैं देश

हाल ही में यूनाइटेड नेशंस (United Nations - UN) ने जानकारी देते हुए बताया कि सूडान में चल रही खूनी जंग की वजह से अब तक 1 लाख से ज़्यादा सूडानी लोग अपने देश की बॉर्डर पार करके दूसरे देशों में शरण के लिए चले गए हैं। देश में हिंसा की वजह से लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। यूनाइटेड नेशंस के अनुसार यह आँकड़ा आने वाले समय में 8 लाख को भी पार कर सकता है।


भारत समेत कई देश निकाल रहे हैं अपने नागरिकों को

सूडान में चल रही हिंसा के चलते भारत समेत कई देश अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं। भारत अभी तक अपने हज़ारों नागरिकों को सूडान से निकाल चुका है और अभी भी यह प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- अमरीका में डस्ट स्टॉर्म का कहर, इलिनॉय में 6 लोगों की मौत

मृतकों और घायलों की संख्या


यूनाइटेड नेशंस ने हाल ही में सूडान में चल रही हिंसा में मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में भी खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार सूडान में चल रही जंग की वजह से अब तक 528 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 4,500 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। और अगर इसी तरह जंग जारी रहती है तो मरने वालों और घायलों की संख्या में भी और इजाफा होगा।

3,30,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित

यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में युद्ध के चलते अब तक 3,30,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में यह आँकड़ा भी बढ़ सकता है।

Updated on:
03 May 2023 07:47 am
Published on:
02 May 2023 05:50 pm
Also Read
View All