विदेश

अलास्का में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.8 तीव्रता

Earthquake In Alaska: अमेरिका के अलास्का में आज भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

less than 1 minute read
earthquake-.jpg
Earthquake in Greece

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। आज आए भूकंपों में अमेरिका (United States Of America) के अलास्का (Alaska) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप अलास्का के अटका (Atka) से 123 किलोमीटर साउथर्न साउथवेस्ट में आज, बुधवार, 10 जनवरी को आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी अलास्का में आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही अलास्का में आए भूकंप की गहराई?

अलास्का में आए आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।



कितना हुआ नुकसान?

अलास्का में आज आए भूकंप का झटका ज़रूर महसूस किया गया, पर इससे नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ माँ-बेटी को लेकर उड़ा एमिरेट्स एयरलाइन्स का विमान, देखें वीडियो

Published on:
10 Jan 2024 02:47 pm
Also Read
View All
फुटबॉल का महाकुंभ या पर्यावरण पर बोझ? FIFA World Cup 2026 से रिकॉर्ड कार्बन उत्सर्जन का खतरा, सबसे प्रदूषणकारी टूर्नामेंट साबित होने का दावा

Donald Trump: हॉर्मुज पर ट्रंप की नई चेतावनी: ‘ईरान से 60 दिन में समझौता नहीं हुआ तो जहाजों पर लग सकता है अमेरिकी टोल’

Asif Ali Zardari: ‘मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विवादित बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब

लेबनान में सीजफायर के लिए तैयार इजरायल! पीएम नेतन्याहू ने हमले रोकने का दिया आदेश, लेकिन रखी यह बड़ी शर्त

होर्मुज स्ट्रेट पर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, तेहरान ने कहा बंद तो वॉशिंगटन ने किया खंडन