3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ माँ-बेटी को लेकर उड़ा एमिरेट्स एयरलाइन्स का विमान, देखें वीडियो

Only 2 Passengers On Flight: अक्सर ही लोग जब विमान से यात्रा करते हैं तो वो पूरे भरे होते हैं। पर अगर आप किसी ऐसे विमान में हो जिसमें आप और आपके साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति के अलावा और कोई यात्री न हो, तो आप भी हैरान हो जाएंगे। ऐसा ही कुछ हुआ एक माँ और उसकी बेटी के साथ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Jan 2024, 12:40 PM IST

emirates_flight.jpg

Emirates flight

लोगों को विमान से यात्रा करना काफी पसंद होता है। और जब विदेश यात्रा करनी हो तब तो विमान से यात्रा करना ही एक ऑप्शन होता है। हालांकि समुद्री जहाज से यात्रा करना भी एक ऑप्शन होता है, पर इसमें काफी समय लगता है। ऐसे में लोग अक्सर ही विमान से अलग-अलग जगह यात्रा करते हैं। इस दौरान विमान भी यात्रियों से खचाखच भरे होते हैं। और फेस्टिव सीज़न में तो विमान में सीट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को खचाखच भरे विमान में ही यात्रा करनी पड़ती है। पर यह एक सामान्य बात है। हैरानी तो तब होती है जब किसी विमान में आप और आपके साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति के अलावा और कोई भी यात्री न हो। हालांकि ऐसा कम ही होता है, पर हाल ही में दो महिलाओं के साथ ऐसा ही हुआ। दोनों माँ-बेटी थी और क्रिसमस पर विमान से यात्रा कर रही थी।


खाली विमान ने चौंकाया

25 वर्षीय ज़ोई डॉयल (Zoe Doyle) अपनी 59 वर्षीय माँ किम्मी शेडेल (Kimmy Chedel) के साथ 25 दिसंबर को एमिरेट्स एयरलाइन्स (Emirates Airlines) के विमान से यात्रा कर रही थी। दोनों अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने सेशेल्स (Seychelles) से स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) जा रही थी। दोनों की टिकट विमान के इकोनॉमी क्लास की थी। पर जब दोनों विमान में पहुंचे और विमान ने उड़ान भरी तो दोनों ही हैरान रह गए। विमान इकोनॉमी क्लास में उन दोनों के अलावा और कोई भी यात्री नहीं था। हालांकि फर्स्ट क्लास में 4 यात्री थे पर वो अलग सेक्शन में थे। ऐसे में ज़ोई और उसकी माँ किम्मी ही पूरी इकोनॉमी क्लास में सिर्फ दो यात्री थे। हालांकि इसके बाद भी दोनों को फर्स्ट क्लास में शिफ्ट नहीं किया गया।

माँ-बेटी ने विमान में किए मज़े

हालांकि विमान की इकोनॉमी क्लास में सिर्फ ज़ोई और उसकी माँ किम्मी ही थे, पर फिर भी दोनों ने विमान में मज़े किए। दोनों को विमान में हर जगह घुमाया गया। दोनों ने फ्लाइट अटेंडेंट्स से बातें भी की और उनके साथ वीडियो भी बनाएं। किम्मी ने केबिन क्रू की ड्रेस पहनकर फोटो भी क्लिक करवाई। साथ ही ज़ोई ने विमान में डांस भी किया और स्नो एंजल्स भी बनाए। ज़ोई ने विमान में मज़े करने का वीडियो ऑनलाइन शेयर भी किया।


यह भी पढ़ें- भारतीय सेना ने म्यांमार में की ड्रोन स्ट्राइक, एंटी-इंडिया कैंप पर किया हमला