3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय सेना ने म्यांमार में की ड्रोन स्ट्राइक, एंटी-इंडिया कैंप पर किया हमला

Indian Strike In Myanmar: भारतीय सेना ने हाल ही में म्यांमार में एक ड्रोन स्ट्राइक को अंजाम दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Jan 2024, 11:28 AM IST

india_conducts_drone_strike_in_myanmar.jpg

India conducts drone strike in Myanmar

भारत (India) के कुछ ऐसे पड़ोसी देश हैं जहाँ भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। इनमें पाकिस्तान (Pakistan) ही नहीं, दूसरे कुछ देश भी शामिल हैं। इस लिस्ट में म्यांमार (Myanmar) भी शामिल है। म्यांमार में ऐसा ही एक संगठन एक्टिव है जो भारत विरोधी हैं। इसका नाम है यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (ULFA)। यह संगठन पूरी तरह से भारत विरोधी है और समय-समय पर भारत के विरोध में जहर उगलता है। उग्रवादियों का यह संगठन असम में भी एक्टिव है, पर म्यांमार और चीन (China) में भी इसके हेडक्वार्टर्स हैं। इस संगठन एक आज़ाद असम चाहता है और इसी वजह से भारत के खिलाफ उग्रवादी गतिविधियों को अंजाम देता रहता है। म्यांमार और चीन से भी इसे समर्थन मिलता है। ऐसे में हाल ही में भारतीय सेना ने म्यांमार में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम के खिलाफ एक्शन लेते हुए म्यांमार में कार्रवाई की है।


एंटी-इंडिया कैंप पर ड्रोन स्ट्राइक

भारतीय सेना ने सोमवार को म्यांमार में एंटी-इंडिया यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम के कैंप पर ड्रोन स्ट्राइक करते हुए हमला किया। भारतीय सेना ने ड्रोन स्ट्राइक के ज़रिए यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम के कैंप को तबाह कर दिया।

3 बम गिराए

भारतीय सेना ने सोमवार को म्यांमार में एंटी-इंडिया यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम के कैंप पर 3 बम गिराए। पहला बम दोपहर 4:10 बजे गिराया, दूसरा बम पहले बम के तुरंत बाद गिराया गया और तीसरा बम 4:20 मिनट पर गिराया गया।

कई उग्रवादी हुए घायल

भारतीय सेना की इस ड्रोन स्ट्राइक में एंटी-इंडिया यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम के कैंप में मौजूद कई उग्रवादी घायल हो गए। इनमें से कई उग्रवादियों को गंभीर चोटें आई हैं।


भारतीय सेना की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले में भारतीय सेना की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- भारत के झटके के बाद चीन के आगे गिड़गिड़ाए मालदीव के राष्ट्रपति, की ऐसी अपील..