
Mohamed Muizzu
भारत (India) और मालदीव (Maldives) के बीच चल रहे विवाद के तूल पकड़ने के बाद मालदीव को काफी नुकसान हो रहा है। भारत से पंगा लेना मालदीव को काफी भारी पड़ रहा है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लक्षद्वीप (Lakshadweep) दौरे और लक्षद्वीप का प्रचार करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी और भारतीयों के बारे में विवादित टिप्पणी दी थी। तब से अब तक कई भारतीयों ने मालदीव की बुकिंग्स कैंसिल कर दी हैं और भविष्य में कभी भी मालदीव न जाने का फैसला लिया है। इससे मालदीव के पर्यटन को बड़ा झटका लगा है क्योंकि मालदीव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर है और हर साल मालदीव में सबसे ज़्यादा पर्यटक भारत से ही जाते हैं। ऐसे में भारतीयों के मालदीव का बॉयकॉट करने के बाद देश के पर्यटन को तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में अब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) चीन (China) के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं।
चीन से की ज़्यादा यात्रियों को भेजने की अपील
मुइज्जू 8 जनवरी से 5 दिवसीय चीन दौरे पर हैं। हालांकि इस दौरे पर मालदीव के राष्ट्रपति को चीन की तरफ से ज़्यादा भाव नहीं मिल रहा और अभी तक उनसे सिर्फ प्रांतीय नेता ही मिल रहे हैं। हालांकि भारत के झटके से मुइज्जू काफी चिंतित हैं और इस वजह से उन्होंने चीन के सामने गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया है। मुइज्जू ने चीन से गिड़गिड़ाते हुए ज़्यादा यात्री भेजने की अपील की है जिससे मालदीव का पर्यटन संभल सके।
चीन की तारीफ के बांधे पुल
मुइज्जू ने चीन दौरे के दौरान चीन की तारीफ के पुल बांधने भी शुरू कर दिए हैं। मुइज्जू चीन को खुश करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए जमकर चीन और चीन की परियोजनाओं की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मालदीव टूर एंड ट्रैवल ने भारत से मांगी माफी, EaseMyTrip से की फिर से यात्राएं शुरू करने की अपील
Published on:
10 Jan 2024, 10:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.