3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालदीव टूर एंड ट्रैवल ने भारत से मांगी माफी, ‘भाई-बहन’ के रिश्ते का हवाला देकर EaseMyTrip से की यह अपील..

India-Maldives Row: भारत से पंगा लेकर मालदीव ने कितनी बड़ी गलती की है उसे इसका एहसास हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Jan 2024, 10:13 AM IST

maldives_tour_and_travel_apologises_to_india.jpg

Maldives tour and travel apologises to India

भारत (India) और मालदीव (Maldives) के बीच चल रहे विवाद ने अब काफी तूल पकड़ लिया है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लक्षद्वीप (Lakshadweep) दौरे और लक्षद्वीप का प्रचार करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी और भारतीयों के बारे में विवादित टिप्पणी दी थी। इसके बाद तो भारतीयों ने मालदीव की खिलाफत शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर सेलेब्स समेत कई लोगों ने देशवासियों से मालदीव की बजाय लक्षद्वीप समेत भारत के दूसरे पर्यटन स्थलों पर जाने की अपील की। कुछ ही दिनों में अब तक कई हज़ार भारतीयों ने मालदीव की अपनी बुकिंग्स को कैंसिल कर दिया है। फ्लाइट से लेकर होटल तक की बुकिंग्स को कैंसिल कर दिया गया है। यह सब देखकर मालदीव सरकार ने पीएम मोदी और भारतीयों के खिलाफ विवादित टिप्पणी देने वाले तीनों मंत्रियों को निष्कासित भी कर दिया। लेकिन इससे भी बात नहीं बनी। भारतीयों के विरोध के बाद मालदीव की जनता अपनी ही सरकार को गलत बता रही है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) की सरकार गिरने तक के हालात पैदा हो गए हैं और देश के पर्यटन को भी बड़ा झटका लगा है। ऐसे में अब मालदीव टूर एंड ट्रैवल ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।


मालदीव टूर एंड ट्रैवल ने भारत से मांगी माफी

मालदीव टूर एंड ट्रैवल ने बढ़ते विवाद के बीच भारत से माफी मांगी है। मालदीव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर है और हर साल मालदीव में सबसे ज़्यादा पर्यटक भारत से ही जाते हैं। ऐसे में भारतीयों के मालदीव का बॉयकॉट करने के बाद देश के पर्यटन को तगड़ा झटका लगा है। कई हज़ार बुकिंग्स कैंसिल होने के बाद अब मालदीव टूर एंड ट्रैवल ने भारत से माफी मांगी है। मालदीव टूर एंड ट्रैवल के अनुसार अगर भारतीय मालदीव का बॉयकॉट करना जारी रखते हैं तो उनकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा।

EaseMyTrip से की फिर से यात्राएं शुरू करने की अपील

मालदीव टूर एंड ट्रैवल ने EaseMyTrip से फिर से मालदीव की यात्राओं की बुकिंग्स शुरू करने की भी अपील की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि EaseMyTrip एक भारतीय टूर एंड ट्रैवल कंपनी है और मालदीव के मंत्रियों की विवादित टिप्पणी के बाद कंपनी ने मालदीव के लिए सभी बुकिंग्स को कैंसिल करते हुए बंद कर दिया था। इससे मालदीव के पर्यटन को काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए मालदीव टूर एंड ट्रैवल ने EaseMyTrip से भी माफी मांगते हुए फिर से मालदीव के लिए बुकिंग्स शुरू करने की अपील की है।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में धमाका, पोलियो वैक्सीनेशन टीम की सुरक्षा में तैनात 5 पुलिसकर्मियों की मौत