विदेश

Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 4.8 तीव्रता

Afghanistan Earthquake: भूकंप के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं। आज अफगानिस्तान में भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2024, 1:36 PM IST
earthquake_logo.jpg

भूकंप के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, बुधवार, 19 जून को अफगानिस्तान (Afghanistan) में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 रही। यह भूकंप अफगानिस्तान के मेहतर लाम (Mehtar Lām) से 27 किलोमीटर नॉर्थ में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर आया। अफगानिस्तान में आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में आज आए इस भूकंप की गहराई 67.8 किलोमीटर रही।


कांप उठे लोग

अफगानिस्तान में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोग कांप उठे और कई लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे। हालांकि इस भूकंप की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता का विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान, नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- कुवैत अग्निकांड में मरने वाले भारतीयों समेत सभी लोगों के परिवारों को कुवैती सरकार देगी 12.5 लाख रुपये

Updated on:
19 Jun 2024, 1:36 PM IST
Published on: