
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। आए दिन ही दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जाते हैं। एक दिन में एक से कई ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। इन भूकंपों की लिस्ट में आज एक और भूकंप जुड़ गया है। आज, सोमवार, 14 अगस्त को साउथईस्ट इंडियन रिज (Southeast Indian Ridge) में भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 4.9 रही।
कितनी रही गहराई?
साउथईस्ट इंडियन रिज में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
साउथईस्ट इंडियन रिज में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के बलूच विद्रोहियों ने चीन को दी खून की नदियाँ बहाने की चेतावनी, जानिए वजह
सुनामी का खतरा नहीं
साउथईस्ट इंडियन रिज की पानी से करीबी ज़रूर है, पर आज आए इस भूकंप की वजह से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
क्या है साउथईस्ट इंडियन रिज?
साउथईस्ट इंडियन रिज एक मिड ओशन रिज है, जो साउथ इंडियन ओशन के में स्थित है।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- यूएई के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की स्पेस से हिमालय की तस्वीर, आप भी देखिए बेहतरीन नज़ारा