जयपुरPublished: Aug 14, 2023 02:16:55 pm
Tanay Mishra
Warning To China: हाल ही में चीन को बड़ी धमकी दी गई है। क्या है यह धमकी और क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।
13 अगस्त को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक आतंकी हमलो को अंजाम दिया गया। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नाम के बलूच विद्रोहियों/आतंकी संगठन ने 4 चाइनीज़ नागरिकों समेत 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उनमें से 9 पाकिस्तान की सेना के सैनिक थे और चारों चाइनीज़ नागरिक इंजीनियर्स थे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चाइनीज़ इंजीनियर्स और पाकिस्तानी सैनिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उन्हें मार डाला। साथ ही इस संगठन ने इस आतंकी हमले के कुछ देर बाद ही इसकी ज़िम्मेदारी भी ले ली। अब हाल ही में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चीन को धमकी दी है।