विदेश

कोलंबिया में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 की तीव्रता

Earthquake In Colombia: पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दुनिया में अलग-अलग जगह हर दिन ही भूकंप के मामले देखे जा रहे हैं। आज कोलंबिया में भूकंप का मामला सामने आया।

2 min read
Sep 01, 2023
Earthquake in japan

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हुआ है। हर दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप आते हैं और एक दिन में इस तरह के एक से ज़्यादा मामले देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया भूकंप जुड़ गया है। यह भूकंप कोलंबिया (Colombia) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, शुक्रवार, 1 सितंबर को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर आया। यह भूकंप इस्मितना (Istmina) शहर से 2-3 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी कोलंबिया में आए इस भूकंप की पुष्टि की है।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

कोलंबिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

यह भी पढ़ें- G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने क्यों भारत नहीं आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन? जानिए 3 बड़ी वजहें

नहीं हुआ नुकसान

कोलंबिया में आज आए इस भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले करीब एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़े हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है। वहीं कोस्टल इलाकों में भूकंप आने से सुनामी की संभावना भी रहती है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आत्मघाती आतंकी हमला, 9 सैनिकों की हुई मौत

Published on:
01 Sept 2023 01:37 pm
Also Read
View All