विदेश

गुआम में 5.0 तीव्रता के भूकंप का झटका, कांप उठे लोग

Earthquake In Guam: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज गुआम में भूकंप आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2024, 12:42 PM IST
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप (Earthquake) के मामले बढ़ रहे हैं और इनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। हर दिन दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। आज, सोमवार, 2 दिसंबर को आए भूकंपों में गुआम (Guam) में आया भूकंप भी शामिल है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। गुआम के यिगो (Yigo) गांव से 219 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी गुआम में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

गुआम में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


कांप उठे लोग

गुआम में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों ने झटका ज़रूर महसूस किया। इससे लोग कांप उठे।

भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा फैसला, बेटे हंटर को किया आपराधिक मामलों में माफ

Updated on:
2 Dec 2024, 12:42 PM IST
Published on: