विदेश

वानूआतू में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता

Earthquake In Vanuatu: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। आज वानूआतू में भूकंप का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
earthquake_richter_scale.jpg
Earthquake in japan

दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। एक दिन में दुनियाभर में कई भूकंप आ रहे हैं और पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में भी इजाफा हुआ है। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप वानूआतू (Vanuatu) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, बुधवार, 20 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर आया। वानूआतू में आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी की।


कितनी रही वानूआतू में आए भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार वानूआतू में आए इस भूकंप की गहराई 13.8 किलोमीटर रही।


यह भी पढ़ें- भारत का बड़ा कदम, देशवासियों को कनाडा न जाने की दी सलाह

नहीं हुआ नुकसान

वानूआतू में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- निज्जर हत्या मामले में भारत पर झूठे आरोप के बाद खालिस्तानी आतंकी का दुस्साहस, हिंदुओं को दी कनाडा छोड़ने की धमकी

Published on:
20 Sept 2023 04:13 pm