विदेश

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता

Papua New Guinea Earthquake: दुनियाभर में ही तेज़ी से भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया।

less than 1 minute read
Earthquake in Mexico

दुनियाभर में ही तेज़ी से भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। आज, सोमवार, 18 जनवरी को आए भूकंपों में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। पापुआ न्यू गिनी में आज ले (Lae) से 55 किलोमीटर नॉर्थ में भूकंप आया। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में आज जल्द सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।


भूकंप की कितनी रही गहराई?

पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की गहराई 94.5 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंता की बात है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- किस साल कितने वोटों से विजयी हुए पुतिन? जानिए चुनावी आंकड़े

Published on:
18 Mar 2024 01:54 pm
Also Read
View All