12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किस साल कितने वोटों से विजयी हुए पुतिन? जानिए चुनावी आंकड़े

Percentage Of Voters For Vladimir Putin: रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन विजयी हुए हैं। इससे पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। पुतिन ने इस साल रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं पुतिन ने अपनी पांचों जीत के दौरान कब कितने वोट हासिल किए।

less than 1 minute read
Google source verification
putin_with_people.jpg

Vladimir Putin

रूस (Russia) में 15-17 मार्च के बीच राष्ट्रपति चुनाव हुए और देशभर में लोगों ने वोट डाले। दूसरे देशों में रहने वाले कई रूसी नागरिकों ने भी चुनाव के लिए वोट डाले। रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव पर सभी की नज़रें थी, पर सभी को यह भी पता था कि इस चुनाव में क्या होगा। सभी को पता था कि चुनाव में वर्त्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ही जीत होगी और ऐसा ही हुआ। पुतिन ने 2024 राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। हालांकि यह भी संभव है कि चुनाव में फर्ज़ी वोटिंग का भी इस्तेमाल हुआ है। चुनाव में पोलिंग बूथ पर भी तैनात थी जिससे पुतिन का विरोध न हो सके और चुनाव वैसे ही हो जैसे पुतिन चाहते थे। इसी वजह से पुतिन को रिकॉर्ड वोट मिले।


किस साल कितने वोटों से विजयी हुए पुतिन?

यह पांचवां मौका था जब पुतिन राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुए। हर साल उन्हें मिलने वाले वोट का प्रतिशत बदला। आइए नज़र डालते हैं कि हर जीत में पुतिन को कितने प्रतिशत लोगों ने वोट दिया।





























चुनाव (साल) वोट प्रतिशत
200053.44%
200471.91%
201264.35%
201877.53%
202487.67%


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने पर आत्मघाती आतंकी हमला, 7 सैनिकों की मौत और 17 घायल