विदेश

Earthquake: मेडागास्कर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Madagascar Earthquake: भूकंप के मामलों में दुनियाभर में ही बढ़ोत्तरी हो रही है। आज मेडागास्कर में भूकंप का झटका आया।
2 min read
earthquake_scale.jpg
Earthquake in Madagascar

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में ही तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही है। हर दिन, कहीं न कहीं, एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज, बुधवार, 18 सितंबर को आए भूकंपों में मेडागास्कर (Madagascar) में आया भूकंप भी शामिल है। मेडागास्कर में यह भूकंप ताओलाग्नारो (Taolagnaro) से 82 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप जल्द सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी मेडागास्कर में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही मेडागास्कर मेंआएभूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार मेडागास्कर में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


लोगों को झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

मेडागास्कर में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोगों को हुआ। कुछ लोग इस भूकंप की वजह से डर भी गए। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़, भारत ने की निंदा



Updated on:
18 Sept 2024 12:07 pm
Published on:
18 Sept 2024 12:06 pm