4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़, भारत ने की निंदा

अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। भारत की तरफ से इस घटना की निंदा की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Sep 2024, 5:33 PM IST

B.A.P.S, Shree Swaminarayan Mandir, New York, USA

B.A.P.S, Shree Swaminarayan Mandir, New York, USA

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) 21-24 सितंबर को अमेरिका (United States Of America) के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी न्यूयॉर्क (New York) का दौरा करेंगे, क्वाड शिखर सम्मेलन (QUAD Summit) के साथ ही अन्य अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, ग्लोबल कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे और साथ ही भारत-अमेरिका के संबंधों में मज़बूती पर भी जोर देंगे। लेकिन पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले एक चौंका देने वाली घटना हुई है। हाल ही में न्यूयॉर्क में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर (B.A.P.S. Shree Swaminarayan Temple) में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।

मंदिर में तोड़फोड़ के साथ ही लिखे भारत विरोधी नारे

न्यूयॉर्क के मेलविल (Melville) में स्थिति श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ तो हुई ही, साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए हैं। आरोपियों ने मंदिर की दीवारों पर भारतीयों और हिंदू संस्थानों के लिए धमकी भी लिखी।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की निंदा

इस पूरी घटना की न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास की तरफ से निंदा की गई। भारतीय वाणिज्यिक दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेलविल, न्यूयॉर्क में स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ अस्वीकार्य है। भारतीय वाणिज्यिक दूतावास इस मामले में हमारे समुदाय के संपर्क में है और इस जघन्य कृत्य को करने वाले अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई के लिए अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के सामने भी हमले इस मामले को उठाया है।"

सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट में भारतीय वाणिज्यिक दूतावास ने भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, अमेरिका में भारतीय दूतावास और इंडियन डिप्लोमैसी के अकाउंट्स को भी टैग किया।


मंदिर में तोड़फोड़ की जांच की मांग

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने इस मामले में अमेरिकी न्याय विभाग और होमलैंड सुरक्षा विभाग से मंदिर पर हुई इस तोड़फोड़ के मामले की जांच की मांग उठाते हुए न्याय की अपील की।

खालिस्तानियों पर शक

श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई इस घटना का शक न्यूयॉर्क में रह रहे खालिस्तानियों पर है। इससे पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का दुस्साहस कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Earthquake: चीन में भूकंप से थर्राई धरती, लोगों को हुई टेंशन