विदेश

Earthquake: फिजी में 5.3 तीव्रता के भूकंप का झटका, मची खलबली

Fiji Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी ही हो रही है। आज फिजी में भूकंप आया है।

less than 1 minute read

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है और किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। आए दिन कहीं न कहीं कई भूकंप आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, सोमवार, 28 अक्टूबर को आए भूकंपों में फिजी (Fiji) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही। भारतीय समयानुसार फिजी में आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी फिजी में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

फिजी में आज आए इस भूकंप की गहराई 500.3 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

फिजी में आज आए भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को हल्का झटका ज़रूर हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- “सलमान खान की दोनों टांगे काटकर लॉरेंस बिश्नोई.…”, पाकिस्तानी शख्स ने दी बॉलीवुड सुपरस्टार को सलाह

Also Read
View All

अगली खबर