विदेश

ईरान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 तीव्रता

Iran Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज ईरान में भूकंप आया।

less than 1 minute read
earthquake_richter_scale.jpg
Earthquake in japan

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, मंगलवार, 5 मार्च को आए भूकंपों में ईरान (Iran) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप फनूज (Fanuj) से 66 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। भारतीय समयानुसार ईरान में यह भूकंप सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर आया।


भूकंप की कितनी रही गहराई?

ईरान में आज आए इस भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

ईरान में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र में लोगों को महसूस हुआ और वो अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे। हालांकि इससे नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा है गंभीर

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शहबाज़ शरीफ को पाकिस्तान का पीएम बनने पर बधाई

Published on:
05 Mar 2024 11:56 am