29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शहबाज़ शरीफ को पाकिस्तान का पीएम बनने पर बधाई

Shehbaz Sharif Gets Congratulations On Becoming PM: शहबाज़ शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान के पीएम बन गए हैं। इसके लिए उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं। शहबाज़ को बधाई देने वालों में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Mar 2024, 11:25 AM IST

pm_modi_and_sharif.jpg

Indian PM Narendra Modi and Pakistan PM Shehbaz Sharif

पाकिस्तान (Pakistan) को आख़िरकार अपना नया पीएम मिल ही गया। हालांकि यह काम इतना आसान नहीं रहा। 8 फरवरी को पाकिस्तान में चुनाव हुए थे, पर प्रधानमंत्री मिया 4 मार्च को। शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) सोमवार को आधिकारिक रूप से पाकिस्तान के 24वें पीएम बने। शहबाज़ दूसरी बार पाकिस्तान के पीएम बने हैं। शहबाज़ इससे पहले भी पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं। इमरान खान की पीएम पद की कुर्सी जाने के बाद शहबाज़ को 11 अप्रैल 2022 को पाकिस्तान का पीएम बनाया गया था और वह 13 अगस्त 2023 तक इस पद पर रहे थे। शहबाज़ को दूसरी बार पाकिस्तान का पीएम बनने पर बधाइयाँ मिल रही हैं। पर इन बधाइयों में एक बधाई ने सभी का ध्यान खींच लिया है। यह भारत (India) के प्रधानमंत्री की तरफ से है।


पीएम मोदी ने दी बधाई

शहबाज़ के एक बार फिर पाकिस्तान का पीएम बनने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने आज, मंगलवार, 5 मार्च को सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए शहबाज़ को बधाई दी।




क्या सुधरेंगे दोनों देशों के संबंध?

शहबाज़ समय-समय पर अलग-अलग विषयों पर भारत पर निशाना साधते रहे हैं। कश्मीर मुद्दे पर अक्सर ही शहबाज़ ने भारत पर निशाना साधा है। ऐसे में उनके एक बार फिर से पाकिस्तानी पीएम बनने से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती। हालांकि इस समय पाकिस्तान बेहद ही खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है और उसे भी पता है कि भारत से व्यापारिक संबंधों को फिर से शरू करने से उसे काफी मदद मिल सकती है। वहीं भारत को पाकिस्तान की कोई ज़रूरत नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि क्या शहबाज़ दोनों देशों के संबंधों में सुधार के लिए कोई प्रयास करेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें- Apple को बड़ा झटका, म्यूज़िक स्ट्रीमिंग मामले में 16,500 करोड़ का लगा जुर्माना