विदेश

Earthquake: टोंगा में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है और इसी बीच आज टोंगा में भूकंप आया।
less than 1 minute read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में कमी होने की जगह इजाफा ही हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। पर कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं और उन देशों में टोंगा (Tonga) का नाम भी शामिल है। आज, शुक्रवार, 25 अक्टूबर को टोंगा में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 रही। टोंगा में आज हिहीफो (Hihifo) से 21 किलोमीटर साउथर्न साउथवेस्ट में भूकंप आया। भारतीय समयानुसार टोंगा में आज जल्द सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी टोंगा में आए इस भूकंप की पुष्टि की है।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 91.3 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- “सलमान खान की दोनों टांगे काटकर लॉरेंस बिश्नोई.…”, पाकिस्तानी शख्स ने दी बॉलीवुड सुपरस्टार को सलाह

Published on:
25 Oct 2024 11:10 am