विदेश

न्यूज़ीलैंड में 6.1 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सुनामी का खतरा नहीं

Earthquake In New Zealand: न्यूज़ीलैंड में चक्रवात गैब्रिएल से पहले ही लोग परेशान चल रहे हैं। इसी बीच आज देश में भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका कुछ देर पहले ही न्यूज़ीलैंड में महसूस किया गया।

2 min read
earthquake_scale.jpg
Earthquake in Japan

न्यूज़ीलैंड (New Zealand) में पहले से ही चक्रवात गैब्रिएल (Cyclone Gabrielle) से लोग परेशान चल रहे हैं। इस चक्रवात से अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी इसका खतरा कम नहीं हुआ है। इसी बीच एक और प्राकृतिक आपदा आज न्यूज़ीलैंड में देखने को मिली। देश में आज बुद्धवार, 15 फरवरी को भूकंप के झटके से धरती कांप उठी। लोकल समयानुसार यह भूकंप शाम करीब 7.38 बजे आया। यानि की भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:08 बजे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई।

करीब 30 सेकंड्स तक कांपी धरती

रिपोर्ट के अनुसार न्यूज़ीलैंड में आए इस भूकंप से धरती करीब 30 सेकंड्स तक कांपी। कई लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की। यह भूकंप वेलिंगटन (Wellington) के नॉर्थ वेस्ट में लोअर हट (Lower Hutt) के पास परापराउमु (Paraparaumu) में आया। भूकंप की गहराई करीब 76-78 किलोमीटर रही।


यह भी पढ़ें- सऊदी अरब का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार एक महिला को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा

31 हज़ार लोगों ने भी की पुष्टि


न्यूज़ीलैंड में आए इस भूकंप के झटके को करीब 31 हज़ार लोगों ने महसूस किया। इसके साथ ही जियोनेट (GeoNet) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की। भूकंप के झटके को काफी तेज़ बताया जा रहा है।

देश के कई हिस्सों में असर

वेलिंगटन के पास लोअर हट में आए इस भूकंप सिर्फ इस इलाके में ही नहीं, देश के कई हिस्सों में मह्सूस किया गया। न्यूज़ीलैंड में अलग-अलग हिस्सों में कई लोगों ने भूकंप के बारे में लोकल मीडिया एजेंसियों को जानकारी दी।

सुनामी का खतरा नहीं

न्यूज़ीलैंड में आए इस भूकंप से कितना नुकसान हुआ इस बात की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है वहीं देश के मौसम विभाग ने इस बात की भी पुष्टि की है कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें- संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स मार गिराने वाली अमरीकी मिसाइल की कीमत जानकार रह जाएंगे आप हैरान!

Published on:
15 Feb 2023 01:44 pm