विदेश

कुरील आइलैंड्स में जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 6.1 तीव्रता

Earthquake In Kuril Islands: कुरील आइलैंड्स में आज भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया।

2 min read
Sep 02, 2023
Earthquake in Peru

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। हर दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं, एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में अब एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप कुरील आइलैंड्स (Kuril Islands) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, शनिवार, 2 सितंबर को देर रात 2 बजकर 19 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी कुरील आइलैंड्स में आए इस भूकंप की पुष्टि की है। साथ ही जर्मन सिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज़ GFZ ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

कुरील आइलैंड्स में आए इस भूकंप की गहराई 146 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ बिल्कुल नुकसान

जानकारी के अनुसार कुरील आइलैंड्स में आए इस भूकंप से बिल्कुल भी नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- G20 शिखर सम्मेलन से पहले रूस की बड़ी चेतावनी

विवादित है कुरील आइलैंड्स

कुरील आइलैंड्स विवादित भी है। जापान (Japan) कुरील आइलैंड्स पर लंबे समय से दावा करता है और इसे नॉर्थर्न टेरिटरिस कहता है। वहीँ रूस (Russia) इसे कुरील आइलैंड्स कहता है और इसपर अपना दावा बताता है। वर्ल्ड वॉर-II के बाद सोवियत सेना ने इसे जापान से छीनते हुए इसपर कब्ज़ा कर लिया था।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका में शूटआउट, 18 लुटेरों की मौत

Published on:
02 Sept 2023 02:53 pm
Also Read
View All