18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mojtaba Khamenei: मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा-‘अपने दुश्मनों को ‘नई और कड़वी हार’ दे सकते हैं’

Iran-America War: ईरान ने अमेरिका को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि बिना साझा फ्रेमवर्क के बातचीत संभव नहीं। सईद खतिबजादेह ने अधिकारों से समझौता न करने की बात कही, जबकि मोजतबा खामेनेई ने नौसेना की ताकत दिखाने की चेतावनी दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 18, 2026

Mojtaba Khamenei

Mojtaba Khamenei

Mojtaba Khamenei: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में सामने आए बयानों से साफ है कि दोनों देशों के बीच बातचीत की राह अभी आसान नहीं है। एक दिन पहले होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद आज फिर से ईरान ने इसे बंद करने की घोषणा कर दी। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका ब्लॉकेड नहीं हटाता है, तब तक हम भी पीछे नहीं हटेंगे। अब मोजतबा खामेनेई(Mojtaba Khamenei) का बयान भी सामने आ गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक सख्त संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना पूरी तरह तैयार है और अगर जरूरत पड़ी तो वह अपने दुश्मनों को 'नई और कड़वी हार' दे सकती है। इस बयान को क्षेत्रीय तनाव के संदर्भ में काफी अहम माना जा रहा है।

वार्ता पर शर्त


इधर, कूटनीतिक मोर्चे पर भी हालात ज्यादा सहज नहीं दिख रहे। ईरान के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर Saeed Khatibzadeh ने अमेरिका के साथ संभावित बातचीत पर साफ शब्दों में कहा कि जब तक दोनों पक्ष किसी साझा फ्रेमवर्क पर सहमत नहीं होते, तब तक नई वार्ता की तारीख तय नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान किसी भी समझौते में अपने अंतरराष्ट्रीय अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा। उनके मुताबिक, ईरान को अलग नियमों में बांधने या उससे उसके अधिकार छोड़ने की उम्मीद करना गलत होगा।

ईरान का कड़ा रुख


सिर्फ बातचीत ही नहीं, बल्कि आर्थिक और समुद्री दबाव के मुद्दे पर भी ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है। सईद खतिबजादेह ने अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर किसी भी तरह की नाकाबंदी को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कदम न पहले मान्य था और न ही भविष्य में होगा। उनका लहजा काफी सख्त था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि औपनिवेशिक दौर खत्म हो चुका है और अब कोई भी देश दूसरों पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकता।

होर्मुज स्ट्रेट पर शुल्क स्वीकार नहींः डोनाल्ड ट्रंप


IRGC द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी प्रकार का टोल या पारगमन शुल्क लगाने की संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है।