विदेश

चिली में 5.3 तीव्रता के भूकंप से झटके से कांपी धरती

Earthquake In Chile: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफे का सिलसिला जारी है। आज चिली में भूकंप का मामला सामने आया है।

2 min read

भूकंप (Earthquake) के मामले दुनियाभर में बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप के कई मामले देखने को मिलते हैं। आज, शनिवार, 7 दिसंबर को आए भूकंपों में चिली (Chile) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही। यह भूकंप कैराह्यू (Carahue) से 64 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार चिली में आज सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर भूकंप आया। चिली में आज आए भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार चिली में आज आए इस भूकंप की गहराई 18.4 किलोमीटर रही।


लोग हुए चिंतित, घरों से भागे बाहर

चिली में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ। भूकंप की वजह से लोग चिंतित हो गए। कई लोग तो अपने घरों से भी बाहर भाग निकले। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, करेंसी नोटों से हटेगी राष्ट्रपिता की तस्वीर

भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोतरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- 20 साल से छींकों से परेशान था शख्स, डॉक्टर की जांच में निकला कुछ ऐसा कि उड़े होश

Also Read
View All

अगली खबर