विदेश

Earthquake: पाकिस्तान में आया जोर का भूकंप और लोगों के उड़े होश, भारत के कुछ हिस्सों में भी हुआ असर महसूस

Pakistan Earthquake: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच आज पाकिस्तान में भूकंप का झटका आया।

2 min read

दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और इन मामलों में समय के साथ इजाफा ही हो रहा है। आज, बुधवार, 11 सितंबर को पाकिस्तान (Pakistan) में भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 बताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप की गहराई रिक्टर स्केल पर 5.4 बताई जा रही है। यह भूकंप करोर (Karor) से करीब 31 किलोमीटर वेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार पाकिस्तान में भूकंप आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर आया। पाकिस्तान में आज आए इस भूकंप की पुष्टि देश की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

पाकिस्तान में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

झटका हुआ महसूस , डरकर घरों से बाहर भागे लोग

पाकिस्तान में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ। इस वजह से लोगों के होश उड़ गए। लोग अपने-अपने घरों से बाहर भाग उठे। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भारत में भी हुआ असर महसूस

पाकिस्तान में आज आए इस भूकंप का असर भारत में भी महसूस हुआ। दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में भी भूकंप का असर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- Taylor Swift ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिया Kamala Harris को समर्थन

Also Read
View All

अगली खबर