विदेश

Earthquake: टोंगा में 5.0 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कमी देखने को नहीं मिल रही है। आज टोंगा में भूकंप का मामला सामने आया है।

2 min read

भूकंप के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं और इनमें कोई कमी नहीं हो रही है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन भूकंप आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं, जिनमें टोंगा (Tonga) भी है। आज, मंगलवार, 5 नवंबर को टोंगा में फिर एक बार भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। यह भूकंप टोंगा के पंगाई (Pangai) से 53 किलोमीटर साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी टोंगा में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

कांप उठी धरती, नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए भूकंप से धरती कांप उठी और प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोगों को झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है गंभीर बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर बात है।

यह भी पढ़ें- डायनासोर के सबसे बड़े कंकाल की लगेगी बोली, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Also Read
View All

अगली खबर