Earthquakes In Indonesia: इंडोनेशिया में आज 22 मिनट के भीतर ही 2 भूकंपों ने धरती को दहला दिया।
दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। कहीं न कहीं हर दिन ही भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और कुछ जगहों पर तो एक ही दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज, बुधवार, 22 मई को इंडोनेशिया (Indonesia) में 22 मिनट के भीतर दो भूकंप आए। पहले भूकंप की तीव्रता 4.6 रही और यह सिनाबंग (Sinabang) से 55 किलोमीटर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर आया। दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.4 रही और यह गोरोंतालो (Gorontalo) से 80 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर आया
कितनी रही भूकंपों की गहराई?
इंडोनेशिया में आज आए पहले भूकंप की गहराई 25.4 किलोमीटर रही और दूसरे भूकंप की गहराई 137.1 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
इंडोनेशिया में आज आए दोनों भूकंपों से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।
भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने दिया रूस को धोखा! अमेरिका के इशारे पर यूक्रेन को दिए हथियार