मिस्त्र की सभ्यता को प्राचीन सभ्यताओं में गिना जाता है। मिस्त्र से कई प्राचीन रहस्यों से पर्दा उठा है। इस बीच मिस्र में पुरातत्‍वविदों के हाथ एक अनमोल 'खजाना' लगा है। खुदाई के दौरान पुरातत्‍वविदों को एक प्राचीन टाइम कैप्‍सूल मिला है। माना जा रहा है, इस टाइम कैप्सूल के जरिए कई राज खुल सकते हैं।
मिस्त्र के पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन टाइम कैप्सूल खोज निकाला है। खास बात यह है कि इस टाइम कैप्सूल में 18 हजार नोट्स से ज्यादा नोट्स भरे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इन 18 हजार पट्टियों पर प्राचीन मिस्र की सभ्यता के बारे में काफी कुछ लिखा गया है। इस टाइम कैप्सूल की खोज मिस्र के प्राचीन कस्बे अथरिबिस में की गई है जो आधुनिक सोहाग शहर के पास स्थित है। प्राचीन मिस्र में प्राइवेट लेटर, कपड़ों की लिस्ट और साहित्य से जुड़े लेखन के लिए बर्तन टूटे हुए हिस्सों का इस्तेमाल नोटपैड के रूप में किया जाता था। 18 हजार नए नोट्स भी बर्तन के टूटे हुए हिस्से पर लिखे मिले हैं। माना जा रहा है इन नोट्स के जरिए प्राचीन सभ्यता से जुड़े कई रहस्य सामने आ सकते हैं।
मिस्र के प्राचीन इतिहास के जानकार प्रफेसर क्रिस्चियन लेइट्ज के मुताबिक 'प्राचीन काल में बर्तन के इन टूटे हुए हिस्सों का इस्तेमाल लिखने के लिए और स्याही से कुछ उकेरने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता था।'
यह भी पढ़ें - क्या होता है Time capsule, जानें क्यों दफनाया जाता है जमीन के अंदर?
कैप्सूल खोजने वाली टीम ने बताया कि, ये बर्तन के टूटे हुए हिस्से अथरिबिस शहर में रोजमर्रा के जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं देते हैं। 80 फीसदी टुकड़ों पर डेमोटिक भाषा में लिखा गया है जो पटोलेमाइक और रोमन काल में प्रशासकीय भाषा थी।
बर्तन के टुकड़े करीब 1700 वर्ष पुराने हैं। यह समय करीब 600 ईसापूर्व का है। कई ऐसे पत्थर मिले हैं जिस पर यूनानी शब्द भी लिखे हैं। कुछ टुकडों पर जहां तस्वीरें बनी हुई हैं, कुछ पर शब्द लिखे हुए हैं।
टीम के मुताबिक इन टुकड़ों पर विभिन्न खानों और अन्य रोजमर्रा के सामानों की लिस्ट बनी हुई है। खास बात यह है कि ज्यादा टुकड़ों पर एक प्राचीन शैली का इस्तेमाल हुआ है। इसमें उनके महीने की लिस्ट, नंबर, गणितीय समस्या, ग्रामर दिखाई दे रहा है।
बता दें कि अथरिबिस एक समय में निचले मिस्र के इलाके की राजधानी हुआ करता था। यह राजधानी काहिरा से 40 किमी दूर नील नदी के पूर्वी किनारे पर है।
यह भी पढ़ें - Egypt में 59 प्राचीन ताबूत मिले, पुरात्त्व विभाग को मिली 4 हजार साल पुरानी किताब