Twitter To Be Titter?: एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर के हेडक्वार्टर्स में एक बड़ा बदलाव किया है। एलन ने ट्विटर के साइन से एक अक्षर को कवर कर दिया है। एलन के इस कदम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नाम बदलने का हिंट भी मिलता है।
ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद से ही एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कंपनी से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं। एलन ने पिछले साल 27 अक्टूबर को ट्विटर को खरीदा था। इसके लिए एलन ने 44 बिलियन डॉलर्स खर्च किए थे। एलन को ट्विटर का टेकओवर किए हुए 5 महीने से ज़्यादा हो चुके हैं। इस दौरान एलन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कंपनी में कई बदलाव कर चुके हैं। एलन के कई फैसलों की आलोचना भी हुई है। इसके बावजूद एलन अपने फैसलों से पीछे नहीं हटे। हाल ही में एलन ने ट्विटर से जुड़ा एक और फैसला लिया है। एलन के इस फैसले से ट्विटर का नाम बदलने का हिंट भी मिलता है।
Twitter का W किया कवर
हाल ही में एलन ने ट्विटर के साइन में एक बड़ा बदलाव किया। अमरीका के सेन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर्स पर इसका साइन लगा हुआ है। हाल ही में एलन ने Twitter के इस साइन से W को कवर कर दिया। एलन ने पेंट के ज़रिए W को कवर कर दिया। एलन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर करते हुए ट्वीट भी किया।
Twitter का साइन हुआ Titter, नाम बदलने का हिंट
एलन के Twitter के W को पेंट से कवर करने के बाद इसका साइन Titter बन गया। यह सोशल मीडिया कंपनी के नाम को बदलने का हिंट भी है। एलन ने इसी ट्वीट के रिप्लाई में Twitter को Titter भी कहा। हालांकि एलन का यह ट्वीट और कदम गंभीर कम और मज़ाकिया ज़्यादा लगता है।
यह भी पढ़ें- Twitter ने Doge लोगो को हटाया, ऑफिशियल Blue Bird लोगो की हुई वापसी
पहले कर चुके हैं सवाल
एलन ने पिछले साल अप्रैल में इस तरह का सवाल किया था। उस समय एलन ने ट्विटर को खरीदा नहीं था। एलन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोल किया था, जिसमें उन्होंने यह सवाल पूछा था कि क्या Twitter के नाम से W को हटा देना चाहिए। इस पोल में एलन ने No का ऑप्शन भी नहीं दिया था।
यूज़र्स ने बताई बचकानी हरकत
एलन की इस हरकत को ट्विटर पर कई यूज़र्स ने बचकाना बताया। कुछ यूज़र्स ने तो एलन पर निशाना साधते हुए यह भी कह दिया कि ट्विटर को चलाने वाला एक बच्चा है।
यह भी पढ़ें- Twitter Verified ने हटाएं 4.2 लाख लेगेसी अकाउंट्स, जल्द हो सकता है लेगेसी ब्लू टिक का अंत