
27 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को एलन मस्क (Elon Musk) ने खरीद लिया था। 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को टेकओवर किए हुए एलन को 2 महीनें हो चुके हैं। इन दो महीनों में एलन ने ट्विटर में कई बड़े चेंज और इनके बारे में घोषणाएँ की हैं। इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) और स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन स्पेसएक्स (SpaceX) के संस्थापक एलन का ज़्यादातर समय अब ट्विटर और इस पर काम में बीतता है। ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन की प्लेटफॉर्म पर एक्टिविटी भी बढ़ गई है। एलन समय-समय पर ट्विटर में चेंज और इसकी पॉलिसियों के बारे में ट्विटर पर शेयर करते रहते है। हाल ही में एलन ने ट्विटर की नई पॉलिसी के बारे में जानकारी दी।
क्या है ट्विटर की नई पॉलिसी?
एलन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की नई पॉलिसी के बारे में जानकारी शेयर की। एलन ने बताया कि ट्विटर की नई पॉलिसी के अनुसार साइंस (Science) को फॉलो किया जाएगा।
तर्कसंगत सवाल भी किए जाएंगे
एलन ट्वीट में ट्विटर की नई पॉलिसी के बारे में बताते हुए लिखा कि साइंस को फॉलो करने के साथ ही ट्विटर की इस नई पॉलिसी में साइंस के बारे में तर्कसंगत (रीज़नेबल) सवाल भी किए जाएंगे। इसके ज़रिए एलन ने इनडायरेक्टली यह जता दिया कि ट्विटर की पॉलिसी के अनुसार साइंस को ब्लाइंडली फॉलो करने के बजाय तर्कों के आधार पर सवाल करते हुए और लॉजिक्स का ध्यान रखते हुए फॉलो किया जाएगा। गौरतलब है कि एलन अक्सर ही कई साइंटिस्ट्स और उनके तर्कों पर सवाल उठाते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Twitter के नए फीचर में जल्द आएगा एक चेंज, Elon Musk ने दी जानकारी