विदेश

Epstein Files: ब्रुनेई, हॉट टब और ‘वो’ ख़तरनाक तस्वीर… बिल क्लिंटन ने खोला वायरल फोटो का सनसनीख़ेज राज़

Viral Photo: जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में सामने आई बिल क्लिंटन की 'हॉट टब' वाली वायरल तस्वीर पर पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अमेरिकी संसद की समिति के सामने क्लिंटन ने ब्रुनेई यात्रा का पूरा सच बताया।

3 min read
Mar 03, 2026
एपस्टीन फाइल्स के फोटो में बिल क्लिंटन टब में दिखे। (फोटो: एपस्टीन फाइल्स व AI)

Jeffrey Epstein: अमेरिका के न्यायिक विभाग की ओर से सार्वजनिक हुई 'जेफ्री एपस्टीन फाइल्स' (Jeffrey Epstein Files) ने अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में फिर से हलचल मचा दी है। पॉला जोन्स और मोनिका लेविंस्की प्रकरण के बाद इन दस्तावेज में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (Bill Clinton )की कुछ ऐसी खतरनाक तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। सबसे ज्यादा चर्चा एक 'हॉट टब' (Hot Tub) वाली तस्वीर की हो रही है, जिसमें क्लिंटन एक अज्ञात महिला के साथ नजर आ रहे हैं। अब अमेरिकी संसद की एक समिति के सामने बिल क्लिंटन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस वायरल तस्वीर की पूरी कहानी बताई है।

ये भी पढ़ें

Khamenei Killing: अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या निंदनीय, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बोलीं- ट्रंप और नेतन्याहू ने कई देशों को…

ब्रुनेई की यात्रा और सुल्तान का न्योता (Jeffrey Epstein Files)

क्लिंटन ने हाउस ओवरसाइट कमेटी (House Oversight Committee) के सामने बंद कमरे में हुई गवाही के दौरान बताया कि यह तस्वीर साल 2002 की उनकी एशिया यात्रा के दौरान की है। उस समय वे एक यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन और उसकी सहयोगी गिसलेन मैक्सवेल के साथ ब्रुनेई गए थे। क्लिंटन के मुताबिक, ब्रुनेई के सुल्तान ने उन्हें अपने होटल में रुकने का न्योता दिया था और उनसे होटल के बड़े पूल का इस्तेमाल करने का आग्रह किया था।

"न कोई नाबालिग, न कोई यौन गतिविधि" : बिल क्लिंटन (Bill Clinton )

जब समिति ने हॉट टब में मौजूद अज्ञात महिला जिसका चेहरा दस्तावेजों में छिपा दिया गया है, उसके साथ किसी भी तरह के यौन संबंध के बारे में पूछा, तो पूर्व राष्ट्रपति ने स्पष्ट रूप से 'नहीं' में जवाब दिया। बिल क्लिंटन ने दृढ़ता से कहा, "ब्रुनेई के उस होटल में कोई भी नाबालिग मौजूद नहीं था और न ही वहां कोई यौन गतिविधि हुई।"

करीब पांच मिनट तक हॉट टब में बैठा और ...(Hot Tub)

क्लिंटन ने अपनी सफाई में आगे कहा, "हम बाहर गए, मैं पूल में तैरा, करीब पांच मिनट तक हॉट टब में बैठा और फिर मैं सोने के लिए चला गया।" उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें याद ही नहीं था कि हॉट टब में उनके साथ कोई और भी मौजूद था। उनके मुताबिक, उस वक्त वहां सिर्फ उनके यात्रा दल के सदस्य और एक सीक्रेट सर्विस एजेंट मौजूद था।

सोशल मीडिया और अमेरिकी मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं

गवाही के वीडियो सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया और अमेरिकी मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। क्लिंटन के आलोचक और रिपब्लिकन नेता सवाल उठा रहे हैं कि एक पूर्व राष्ट्रपति आखिर एक कुख्यात अपराधी के प्राइवेट जेट में क्यों सफर कर रहे थे। इंटरनेट पर कई यूजर्स क्लिंटन के जवाबों को टालमटोल वाला बता रहे हैं। हालांकि, क्लिंटन के समर्थकों का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति ने जांच में पूरा सहयोग दिया है और उन पर कभी भी एपस्टीन के अपराधों में शामिल होने का औपचारिक आरोप नहीं लगा है।

हिलेरी क्लिंटन और बिल क्लिंटन की गवाही का बारीकी से विश्लेषण

यह मामला यहीं खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) एपस्टीन मामले से जुड़े और भी कई संवेदनशील दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया में है। हाउस ओवरसाइट कमेटी अब हिलेरी क्लिंटन और बिल क्लिंटन की गवाही का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। आने वाले दिनों में कमेटी एपस्टीन की डायरी और फ्लाइट लॉग में शामिल कुछ और प्रभावशाली लोगों को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।

बिल क्लिंटन के हाथ लगातार कांपते हुए नजर आए

गवाही के दौरान इस मामले में एक बिल्कुल नया 'साइड एंगल' भी चर्चा का विषय बन गया- क्लिंटन की सेहत। वीडियो में गवाही देते समय बिल क्लिंटन के हाथ लगातार कांपते हुए नजर आए। इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर नई बहस छेड़ दी। कुछ आलोचकों ने इसे एपस्टीन से जुड़े तीखे सवालों के कारण हुई 'घबराहट' बताया। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें पार्किंसंस (Parkinson's) जैसी कोई बीमारी नहीं है और उनके हाथों का कांपना केवल बढ़ती उम्र का एक सामान्य प्रभाव है।

Also Read
View All

अगली खबर